धामपुर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
AIRA NEWS NETWORK – धामपुर मोहल्ला खतियान स्थित सुनारो वाले शिव मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।प्रातः काल लड्डू गोपाल जी का पालना सुसज्जित कर नरेश वर्मा,उमा ,वर्मा, दीपमाला वर्मा और सुमन वर्मा तथा माया वर्मा ने लड्डू गोपाल जी को पंचामृत से स्नान नये वस्त्र धारण कराए तथा विधि विधान से लड्डू गोपाल जी को पालने में विराजमान कि।या। तथा धूप दीप फल पुष्प आदि से पूजा अर्चना ।की,तथा रात्रि को भजन संध्या का आयोजन किया ।
जिसमें उपस्थित भक्तजनों ने राधा कृष्ण के मनोहारी भजनों का गायन ।किया। उमा वर्मा ने एक बार तो राधा बनकर देखो मेरे सांवरिया, राधा यूं रो रो कहे। दीपमाला वर्मा ने कहां जा रहे हो प्रभु ढूंढने को प्रभु तो तुम्हारे ही मन में बसेहैं। सुमन वर्मा ने श्री कृष्ण का जन्म हुआ मामा की जेलों में ।
माया वर्मा ने दूर खेलन मत जइयो मेरे ललना आज तुम्हारा जन्मदिन है। इसके अतिरिक्त नेहा वर्मा ,ज्योति वर्मा ,सोनी वर्मा ,माया वर्मा ,उमा वर्मा, दीपमाला,सुमन वर्मा ,तनु वर्मा ,उर्मिला, रेनू भारद्वाज, प्रेमवती,अनु वर्मा, नीलम,मुस्कान, आदि ने भजनों की प्रस्तुति दी तथा अजय वर्मा,, विजय वर्मा बिजली वाले ,नवीन वर्मा ,बसेडे वाले, संजय वर्मा ,एडवोकेट, जितेंद्र वर्मा गुड्डू तथा नरेश वर्मा आदि ने महामंत्र का जाप किया तथा समस्त वातावरण को कृष्ण में बना दिया । इसके उपरांत आरती करके भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया।


















