खबरों की खबरधामपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

जलभराव से स्कूल बंद,बच्चों की पढ़ाई प्रभावित-डॉ.तारिक़ ज़की ने मानवाधिकार आयोग और NCPCR में उठाई आवाज

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

जलभराव से स्कूल बंद, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित—डॉ. तारिक़ ज़की ने मानवाधिकार आयोग और NCPCR में उठाई आवाज

अमर उजाला की खबर के बाद दोनों आयोगों में शिकायत दर्ज, 72 बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा का मामला गरमाया

बिजनौर/धामपुर। पुराना धामपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में लगातार जलभराव के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने के मामले ने अब मानवाधिकार और बाल अधिकार आयोग का दरवाजा खटखटाया है। अमर उजाला में 23 और 30 अगस्त 2026 को प्रकाशित समाचारों में विद्यालय परिसर में कई दिनों से पानी भरे होने तथा करीब 72 विद्यार्थियों को दूसरे प्राथमिक विद्यालय में शिफ्ट किए जाने का मामला सामने आया था।

समाचार के अनुसार वैकल्पिक विद्यालय में पर्याप्त स्थान नहीं होने से कई कक्षाओं का संचालन सीमित स्थान में करना पड़ रहा है, जिससे बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए World Accreditation of Human Rights (WAOHR) के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. तारिक़ ज़की ने उत्तर प्रदेश मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत को डायरी संख्या 7032/IN/2026 आवंटित हुई है।

वहीं बच्चों के शिक्षा, सुरक्षा और बाल अधिकारों से जुड़े पहलुओं को लेकर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) के e-Baal Nidan पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई गई, जिसे Complaint ID 103255 के साथ सफलतापूर्वक पंजीकृत किया गया है।

डॉ. तारिक़ ज़की ने दोनों आयोगों से स्वतंत्र जांच, बच्चों की तत्काल सुरक्षा, स्थायी जलनिकासी व्यवस्था, प्रभावित बच्चों की पढ़ाई की भरपाई तथा लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कठोर प्रशासनिक कार्रवाई की मांग की है।

अब निगाहें दोनों आयोगों की कार्रवाई और प्रशासन द्वारा विद्यालय में स्थायी समाधान सुनिश्चित किए जाने पर टिकी हैं।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button