न्यूज़

ढाई करोड़ देकर भी रजिस्ट्री नहीं, प्रॉपर्टी डीलर अनिल डावर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाए गंभीर आरोप – बोले, जान को खतरा

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन )- काशीपुर के प्रसिद्ध प्रॉपर्टी डीलर अनिल डावर ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जमीन के एक पुराने विवाद को लेकर अपना पक्ष रखा। इस दौरान उनके साथ मनीष श्रीवास्तव और शक्ति अग्रवाल भी मौजूद रहे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में अनिल डावर ने दावा किया कि 10 जुलाई 2025 को ग्राम धनौरी पट्टी में उन्होंने पुनीत सिंघल और उनकी माता जी से साढ़े तीन एकड़ जमीन खरीदी थी।

डावर के अनुसार, तय हुए सौदे के तहत उन्होंने बयाना के रूप में लगभग ढाई करोड़ रुपये बैंक के माध्यम से और नकद दिए थे। उनका कहना है कि मौके पर अमरूद का बाग था, जिसे विक्रेता पक्ष ने तुरंत कटवाकर उन्हें कब्जा दे दिया था।उन्होंने बताया कि फरवरी 2026 में आधी रजिस्ट्री होनी थी, लेकिन दूसरे पक्ष की ओर से टाल-मटोल किया जाता रहा।

मारपीट का भी लगाया आरोप

अनिल डावर ने आरोप लगाया कि अप्रैल 2026 में जब वह रजिस्ट्री के लिए गए तो उनके साथ मारपीट की गई, जिसमें उनके चार दांत टूट गए। इस मामले में काशीपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज है और जांच / कोर्ट में मामला चल रहा है, ऐसा उन्होंने बताया।डावर के अनुसार, दूसरे पक्ष ने उनके खिलाफ कोर्ट में एक आवेदन देकर उन्हें गुंडा-बदमाश बताते हुए जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया था।डावर का दावा है कि 23 तारीख को कोर्ट ने उस आवेदन को गलत मानते हुए खारिज कर दिया और उनके पक्ष में फैसला दिया। कोर्ट ने मौके पर उनका कब्जा माना और यह भी माना कि उन्होंने पैसा दिया हुआ है।

धमकी मिलने का आरोप, एसएसपी को देंगे सूचना

प्रेस कॉन्फ्रेंस में डावर ने यह भी आरोप लगाया कि पिछले डेढ़-दो महीने से उन्हें धमकाया जा रहा है कि मुकदमा वापस ले लो, नहीं तो अच्छा नहीं होगा, जान से मार देंगे।उन्होंने कहा कि अगर मुझे या मेरे परिवार को कोई हानि होती है तो इसके लिए पुनीत सिंघल पुत्र प्रमोद सिंघल जिम्मेदार होंगे – यह उनका आरोप है।डावर ने बताया कि धमकी को लेकर अभी पुलिस को लिखित सूचना नहीं दी है, लेकिन वकील से बात कर एक-दो दिन में एसएसपी साहब को सूचना देंगे। मारपीट की रिपोर्ट पहले से दर्ज है।पत्रकारों के सवाल पर डावर ने कहा कि विवाद की जड़ जमीन के रेट बढ़ना लगता है, जिससे दूसरे पक्ष की नीयत खराब हो रही है – ऐसा उन्हें लगता है। उन्होंने कहा कि बीच का रास्ता यही है कि सब लोग बैठकर इसे हल करें, बात को समझें, उनकी जमीन दिलाएं और रजिस्ट्री कराएं।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button