उत्तराखंडकाशीपुर-उत्तराखण्ड़

नशा मुक्त युवा ही बनाएगा विकसित भारत – डॉ. दीपिका गुड़िया का छात्राओं को संदेश

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड (नसरीन खान निशा ),,,चंद्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। पूरा कार्यक्रम महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ. दीपिका गुड़िया (डॉ. दीपिका आत्रेय) के निर्देशन और मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में छात्राओं ने नशे के खिलाफ पोस्टर और स्लोगन के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया। छात्राओं ने अपने हाथों में “Say No To Drugs”, “Just Say No To Drugs”, “Stop Drug Abuse” जैसे संदेश लिखी तख्तियां लेकर नशे के खिलाफ संकल्प लिया।

डॉ. दीपिका गुड़िया ने क्या कहा?

संगोष्ठी के अंत में छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रभारी प्राचार्य डॉ. दीपिका गुड़िया ने कहा कि नशा केवल एक बुरी आदत नहीं है, बल्कि यह हमारे स्वास्थ्य, आत्मविश्वास और भविष्य को कमजोर करता है।


उन्होंने कहा –

“मादक पदार्थों का सेवन व्यक्ति के साथ-साथ उसके परिवार और पूरे समाज को प्रभावित करता है। जब युवा अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाते हैं, तभी समाज और देश आगे बढ़ता है। नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत की असली ताकत हैं।”

डॉ. दीपिका ने छात्राओं से आह्वान किया कि वे पहले खुद नशे से दूर रहें और फिर अपने परिवार, मोहल्ले और समाज में भी नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाएं।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

कार्यक्रम अधिकारी एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. वंदना सिंह ने नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान के शुभारम्भ, उद्देश्य, नशा मुक्ति केंद्र एवं नशा विरोधी हेल्पलाइन नंबर आदि की विस्तृत जानकारी दी।
इस दौरान स्वयंसेवी अक्षिता, स्नेहा बाल्मीकि, महिमा रानी, आरती शर्मा एवं काजल कश्यप ने नशा मुक्त युवा, नशे के दुष्प्रभाव, उपचार एवं राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गीता मेहरा, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रमा अरोरा, डॉ. दीपा चनियाल, डॉ. अंजलि गोस्वामी, डॉ. रंजना, श्रीमती शीतल अरोरा, डॉ. ज्योति गोयल, डॉ. पुष्पा धामा, श्रीमती कृति टण्डन सहित सभी प्राध्यापिकाएं उपस्थित रहीं।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button