उत्तराखंडकाशीपुर-उत्तराखण्ड़

विधानसभा चुनाव से पहले कुमाऊं पुलिस में बड़ा फेरबदल, 29 इंस्पेक्टरों के तबादले

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

नैनीताल / उत्तराखंड ( रिज़वान अहसन ),,,उत्तराखंड में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के मद्देनजर पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र निवेदिता कुकरेती ने 29 पुलिस निरीक्षकों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इन अधिकारियों को एक जनपद से दूसरे जनपद में स्थानांतरित किया गया है।
18 नवंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, यह स्थानांतरण भारत निर्वाचन आयोग और राज्य शासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन में किए गए हैं।

क्यों हुए तबादले?
आदेश में बताया गया है कि ऐसे पुलिस निरीक्षक, जो पिछले चार वर्षों के दौरान एक ही जनपद में विधानसभा चुनाव अथवा उसके बाद हुए उपचुनाव में तैनात रहे हैं, उन्हें स्थानांतरित किया गया है।
तबादला सूची में नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, अल्मोड़ा,
बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ जनपदों में तैनात निरीक्षक शामिल हैं।

किसे कहां मिली तैनाती?
ऊधमसिंह नगर में तैनात भूपेंद्र सिंह बृजवाल, धीरेंद्र कुमार, राजेंद्र सिंह डांगी और अशोक कुमार को नैनीताल भेजा गया है। हरेंद्र चौधरी, मनोहर दसौनी, प्रकाश सिंह, संजय पाठक और बिजेंद्र साह को चंपावत, बसंती आर्या और नरेश चौहान को अल्मोड़ा तथा श्याम सिंह रावत को बागेश्वर में तैनात किया गया है।
आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस महकमे में इस फेरबदल को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button