उत्तराखंडकाशीपुर-उत्तराखण्ड़

प्रेम प्रसंग विवाद में खूनी संघर्ष, तहेरे भाई पर जानलेवा हमला – 24 वर्षीय युवक गंभीर, हायर सेंटर रेफर

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

जसपुर / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,प्रेम प्रसंग को लेकर दो परिवारों के बीच चल रहा विवाद एक बार फिर हिंसक हो गया। तहेरे भाई को समझाने पहुंचे 24 वर्षीय युवक पर उसी के तहेरे भाई ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में युवक के सिर पर गंभीर चोट आई है। घायल को जसपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। आरोपी वारदात के बाद अपनी मां को लेकर मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार वीरपुरी निवासी गौरव की मां ने उसे प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद की जानकारी दी थी। इस पर गौरव अपने तहेरे भाई पवन को समझाने पहुंचा। बताया जा रहा है कि इसी दौरान दोनों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि गुस्से में पवन ने गौरव के सिर पर धारदार हथियार (कुंदा) से वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।


बीच-बचाव करने पहुंचे अन्य परिजनों के साथ भी मारपीट और धक्का-मुक्की का आरोप है।
परिजन घायल गौरव को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुर ले गए। प्रभारी डॉ. धीरेंद्र मोहन गहलोत ने बताया कि 24 वर्षीय गौरव को पारिवारिक विवाद में सिर पर धारदार हथियार से चोट लगने के बाद लाया गया था। प्राथमिक उपचार कर मेडिकल रिपोर्ट तैयार की गई। चोट की गंभीरता को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। अस्पताल पहुंचते ही पुलिस को सूचना दी गई।
वहीं, घायल के परिजन धर्मेंद्र सिंह कश्यप ने पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद गांव में तनाव और चर्चाओं का माहौल बना हुआ है।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button