उत्तराखंडकाशीपुर-उत्तराखण्ड़

आईटीआई कोतवाली पुलिस की कार्रवाई: शांति व्यवस्था भंग करने पर 2 गिरफ्तार, BNSS में चालान

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,जनपद उधम सिंह नगर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली आईटीआई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। आपसी विवाद में आमादा फौजदारी करने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने धारा 170/126/135 BNSS के तहत गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है।
जानकारी के अनुसार वादी नरेश कुमार पुत्र स्व. सोरम सिंह, निवासी धीमरखेड़ा पार का मजरा, थाना आईटीआई ने दिनांक 12.11.2026 को गाली-गलौज व मारपीट की तहरीर दी थी।
इसी प्रार्थना पत्र के निस्तारण के लिए दिनांक 13.11.2026 को दोनों पक्षों को चौकी पैगा पर बुलाकर समझाया जा रहा था। इसी दौरान विपक्षी महेश तथा अनूप कुमार पुलिस के सामने ही अत्यंत उत्तेजित हो गए और आमादा फौजदारी पर उतारू हो गए। मौके पर मौजूद पुलिस बल और संभ्रांत व्यक्तियों के समझाने के बावजूद दोनों शांत नहीं हुए।


संज्ञेय अपराध और शांति व्यवस्था भंग होने की प्रबल आशंका को देखते हुए पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर धारा 170/126/135 B.N.S.S. के तहत गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद दोनों को माननीय न्यायालय परगना मजिस्ट्रेट, काशीपुर के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम:

  1. महेश पुत्र केदार सिंह (उम्र 50 वर्ष), निवासी ग्राम धीमरखेड़ा पार का मजरा, कोतवाली आईटीआई
  2. अनूप कुमार पुत्र केदार सिंह (उम्र 40 वर्ष), निवासी ग्राम धीमरखेड़ा पार का मजरा, थाना आईटीआई

पुलिस टीम में रहे:
उपनिरीक्षक सुशील कुमार, कांस्टेबल 505 सुरेन्द्र कम्बोज और कांस्टेबल 806 अशोक कालाकोटी।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button