चंद्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़ा हर्षोल्लास के साथ आयोजित

काशीपुर / उत्तराखंड ( रिज़वान अहसन ),,,चंद्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर में प्रभारी प्राचार्य डॉ. दीपिका आत्रेय के निर्देशन में जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़ा का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महान स्वतंत्रता सेनानी एवं जननायक भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. गीता मेहरा ने जननायक बिरसा मुंडा के जीवन परिचय, उनके उद्देश्य एवं जनजातीय समाज के लिए उनके अमूल्य योगदान पर विस्तृत प्रकाश डाला।
उन्होंने भारत एवं उत्तराखंड की प्रमुख जनजातियों भोटिया, थारू, राजी, जौनसारी, बुक्सा आदि के रहन-सहन, संस्कृति, परंपराओं और उनकी विशिष्टताओं के विषय में भी छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी।


कार्यक्रम के अंत में प्रभारी प्राचार्य डॉ. दीपिका आत्रेय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें जनजातीय भाषाओं, कला, संस्कृति और परंपराओं का सम्मान करना चाहिए तथा उनके संरक्षण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न अंग है।
इस अवसर पर एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. वंदना सिंह, डॉ. रमा अरोरा, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. दीपा चनियाल, डॉ. अंजलि गोस्वामी, डॉ. रंजना, डॉ. ज्योति गोयल, प्राची धौलाखण्डी, शीतल अरोरा, डॉ. ज्योति रावत, डॉ. पुष्पा धामा, विजेन्द्र कुमार सहित महाविद्यालय की छात्राएं उपस्थित रहीं।






