वार्षिक ‘केक मिक्सिंग’ समारोह के साथ उत्सव के मौसम का स्वागत रेडिसन ब्लू गुवाहाटी का; नारी शक्ति और एकता का विशेष उत्सव

गुवाहाटी: आनंद, दोस्ती और उत्सवमय माहौल के बीच शनिवार को वार्षिक ‘केक मिक्सिंग’ समारोह के साथ आगामी उत्सव के मौसम का औपचारिक रूप से स्वागत किया रेडिसन ब्लू गुवाहाटी ने। इस अवसर पर आयोजित एक भव्य दोपहर के कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों की विशिष्ट महिलाएं, सामाजिक नेता, इन्फ्लुएंसर और मीडिया के प्रतिनिधि एकत्रित हुए और उत्सव का आनंद लिया।
उल्लेखनीय है कि, समृद्ध उत्सव-परंपरा के माध्यम से सभी को एकता के सूत्र में बांधने के साथ ही समाज निर्माण में महिलाओं के अमूल्य योगदान को सम्मान देने की परंपरा को बरकरार रखते हुए आयोजित इस वर्ष के इस विशेष समारोह में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। इस उत्सव में प्रेरणा (आईएएस अधिकारियों की पत्नियों का संगठन) और एफआईसीसीआई एफएलओ की सदस्यों के साथ ही विशिष्ट इन्फ्लुएंसर और पत्रकारिता जगत के प्रतिनिधियों ने भारी उत्साह के साथ भाग लिया।
क्रिसमस की तैयारियों की औपचारिक शुरुआत करते हुए आमंत्रित अतिथियों ने होटल की टीम के साथ मिलकर विभिन्न प्रकार के सूखे मेवों, काजू-बादाम और सुगंधित मसालों को मिलाने की इस आनंददायक प्रक्रिया में भाग लिया। समाज की विभिन्न व्यावसायिक और सामाजिक पृष्ठभूमि से आई महिलाओं को आपस में विचार-विनिमय करने, अनुभव साझा करने और एक समृद्ध पारंपरिक उत्सव की भागीदार बनने का सुंदर अवसर इस समागम ने प्रदान किया।
इस समारोह के अवसर पर अपनी भावना व्यक्त करते हुए रेडिसन ब्लू गुवाहाटी के महाप्रबंधक गुरमीत सिंह रंधावा ने कहा, “हमारा वार्षिक केक मिक्सिंग समारोह एक बेहद प्यारी परंपरा है, जो उत्सव के मौसम की शुरुआत करने के साथ ही आनंद और उत्सव के माध्यम से सभी को एकत्रित करता है। पिछले वर्षों में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में बहुमूल्य योगदान देने वाली महिलाओं को पहचान देने और सम्मानित करने के मामले में भी यह समारोह एक सार्थक मंच के रूप में माना जाता रहा है। इतनी विविध पृष्ठभूमि से आई महिलाओं को इस उत्सव के हिस्से के रूप में स्वागत करके हम अत्यंत आनंदित महसूस कर रहे हैं। उनकी उपस्थिति ने एकता, सामाजिक सद्भाव और उत्सव की उमंग को दर्शाते हुए इस समारोह को और भी खास बना दिया है।”
गौरतलब है कि, क्रिसमस के कई हफ्ते पहले क्रिसमस पुडिंग तैयार करने की प्राचीन परंपरा से जुड़ा यह ‘केक मिक्सिंग’ समारोह समृद्धि, प्रचुरता, सुख और एकता का प्रतीक है। सूखे मेवों, बादाम और मसालों के इस पारंपरिक मिश्रण को काफी पहले तैयार करके रखा जाता है, ताकि क्रिसमस के विशेष केक और स्वादिष्ट व्यंजनों के मुख्य घटक के रूप में इस्तेमाल होने से पहले इसका स्वाद और सुगंध और अधिक गाढ़ा हो जाए। केवल पाक-कला के महत्व तक सीमित न रहकर यह परंपरा एक साथ मिलने के आनंद, शुभकामनाओं के आदान-प्रदान और उत्सव की गर्मजोशी की भावना का भी उत्सव मनाती है।
वहीं, उत्सव के इस उत्साह को आगे बढ़ाते हुए क्रिसमस से लेकर नववर्ष तक कई भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया है रेडिसन ब्लू गुवाहाटी ने। आगामी इन उत्सवमय दिनों में विशेष क्रिसमस ट्री लाइटिंग समारोह और क्रिसमस उत्सव के साथ ही विशेष कार्यक्रमों और आकर्षक ऑफरों के साथ नववर्ष स्वागत कार्यक्रम भी शामिल रहेंगे। विशेष रूप से सजाई गई इन व्यवस्थाओं के माध्यम से साल के सबसे आनंदमय समय का उत्सव मनाने के साथ ही नववर्ष का स्वागत करने आए अतिथियों को यादगार अनुभव देने के लिए तैयार हो गया है रेडिसन ब्लू गुवाहाटी।






