उत्तराखंडकाशीपुर-उत्तराखण्ड़

पार्टनर ने दिया धोखा, पत्नी के ज़ेवर सहित 8 करोड़ की कर दी ठगी

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन),,,,काशीपुर में बुधवार को हुई एक प्रेस वार्ता ने पूरे शहर में भूचाल ला दिया। स्टेशन रोड निवासी प्रतिष्ठित व्यवसायी पुष्प अग्रवाल ने मोहल्ला काजीबाग निवासी अमित अरोड़ा पर 8 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी का सनसनीखेज आरोप लगाया है।
पुष्प अग्रवाल ने कहा – मेरे पास बैंक एंट्री है, दस्तावेज हैं, सबूत हैं। अब पुलिस को कार्रवाई करनी ही होगी!

51% हिस्सेदारी का झांसा, फिर शुरू हुआ खेल?

प्रेस वार्ता में पुष्प अग्रवाल ने दावा किया कि अमित अरोड़ा ने उनकी फर्म हरि फ्लोर मिल्स में 51 प्रतिशत की हिस्सेदारी ली थी।
आरोप है कि हिस्सेदारी के अनुसार अपनी रकम फर्म में जमा ही नहीं कराई गई। बल्कि उल्टा दूसरी संपत्ति खरीदने के लिए उनसे 1.72 करोड़ रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करा लिए गए।

पत्नी का सोना भी गिरवी रखवा दिया!

सबसे चौंकाने वाला दावा तो यह था कि आर्थिक तंगी का हवाला देकर अमित अरोड़ा ने उनकी पत्नी इतिश्री अग्रवाल का करीब 1.70 किलो सोना भी बैंक में गिरवी रखवा दिया।
जब हिस्सेदारी के अनुसार फर्म में निवेश करने और गिरवी रखे सोने को वापस करने की मांग की गई, तो आरोपी ने उनके साथ गाली-गलौज की – ऐसा पुष्प अग्रवाल ने आरोप लगाया।

पीछे से कौन कर रहा है खेल? पूर्व भाजपा नेता का नाम भी आया सामने!

पुष्प अग्रवाल ने एक और बड़ा धमाका करते हुए आरोप लगाया कि एक पूर्व भाजपा नेता समेत कुछ अन्य लोग आरोपी को उनके साथ धोखाधड़ी करने के लिए उकसा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इस पूरे खेल के पीछे कोई अकेला नहीं है, बल्कि एक सोची-समझी साजिश है।

मामला कहां तक पहुंचा?

पुष्प अग्रवाल के अनुसार, उन्होंने इस मामले में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि मामले से संबंधित बैंक लेनदेन की एंट्री और दस्तावेज उनके पास मौजूद हैं।

काशीपुर में चर्चा का बाजार गर्म

8 करोड़, 1.72 करोड़ का ट्रांसफर और 1.70 किलो सोना – इन तीन आंकड़ों ने काशीपुर के कारोबारी जगत में हड़कंप मचा दिया है। अब सबकी नजर पुलिस की जांच पर टिकी है कि आखिर इस हाई-प्रोफाइल पार्टनरशिप विवाद में सच क्या हैं यह खबर प्रेस वार्ता में पुष्प अग्रवाल द्वारा लगाए गए आरोपों / दावों के आधार पर बनाई गई है। दूसरे पक्ष अमित अरोड़ा का पक्ष अभी सामने नहीं आया है। मामले की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button