नजीबाबाद-बिजनोर-उत्तरप्रदेश
Trending

रफीक अंसारी ने समीपुर मे कबड्डी टूर्नामेन्ट का उद्घाटन के बाद गाँव मे किया सपा का प्रचार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – ग्राम समीपुर मे आज सपा के नजीबाबाद विधानसभा से भावी प्रत्याशी रफीक अंसारी ठेकेदार ने खेलो मे रुचि दिखाते हुए सबसे पहले गाँव मे एक कबड्डी टूर्नामेन्ट का उद्घाटन किया! जिसके बाद रफीक अंसारी ने अपने समर्थको के साथ गाँव का रुख किया और गाँव की गली गली मे घूमकर सपा पार्टी व अखिलेश यादव जी का प्रचार करते हुए बी. डी. सी. सदस्य सिकंदर आलम के प्रतिष्ठान पर पहुचे! जहा एक मीटिंग आयोजित की गयी जिसकी अध्यक्षता ग्राम प्रधान सत्यवीर सिंह ने व संचालन डा. मो. उस्मान ने किया!

सैकडो ग्रामीणो ने एक आवाज मे कहा की सबको देखा बार बार अबकी बार रफीक ठेकेदार!

जिसमे सैकडो ग्रामीणो ने रफीक अंसारी से यह वादा किया कि 2022 के चुनाव मे ग्राम समीपुर से 100% पोलिंग समाजवादी पार्टी की होगी!
ग्रामीणो ने कहा कि इंशाल्लाह वह दिन दूर नही जब पार्टी हाईकमान आपकी मेहनत व लगन को नजरंदाज नही करेगी! इस पर रफीक अंसारी ने सभी ग्रामीणो का शुक्रिया अदा करते हुए सभी ग्रामीणो से अपील की है कि वोट बढ़ाओ के तहत अपने परिवार के जिनका वोट नही बना हुआ है वह अपना वोट बनवाए! और अपने बूथ को मजबूत करे!

रफीक अंसारी ने बताया की समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी ने कहा कि पूरे सूबे मे कोई भी टिकट बिना जमीनी सर्वे के नही दिया जाएगा !इसलिए सभी कार्यकर्ता सपा को अपने क्षेत्र मे मजबूत करते रहे! मीटिंग मे मौजूद हाजी मो. खालिद, मो. हनीफ़ शाह, मुन्नू शाह, मो.हबीब,भूरा, इश्तियाक अहमद ,मो . नौशाद ,मो . राशिद , मो. कदीर ,जुल्फिकार ,तिगम सिंह ,अनीस , तय्यब ,लुकमान अहमद , दिलशाद ,मो . आजा़द, मो शादाब ,आदि बड़ी संख्या मे ग्रामीण उपस्थित रहे!

सरफ़राज़ अहमद की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button