खबरों की खबरनजीबाबाद-बिजनोर-उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

नवजीवन अस्पताल में गर्भवती महिला व नवजात की मौत का मामला: डॉ. तारिक़ ज़की की शिकायत पर मानवाधिकार आयोग ने दर्ज की शिकायत

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

नवजीवन अस्पताल में गर्भवती महिला व नवजात की मौत का मामला: डॉ. तारिक़ ज़की की शिकायत पर मानवाधिकार आयोग ने दर्ज की शिकायत

₹20 लाख मुआवजे, स्वतंत्र जांच और जिम्मेदार अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई की मांग

बिजनौर। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित नवजीवन अस्पताल में गर्भवती महिला राधा एवं उसके नवजात की मृत्यु के मामले में मानवाधिकार कार्यकर्ता एवं World Accreditation of Human Rights (WAOHR) के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. तारिक़ ज़की द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य मानवाधिकार आयोग में प्रस्तुत शिकायत को आयोग ने दर्ज कर लिया है।

आयोग की 01 अक्टूबर 2026 की प्राप्ति में शिकायत को डायरी संख्या 7938/IN/2026 आवंटित की गई है। शिकायत में समाचार पत्रों में प्रकाशित घटना का हवाला देते हुए अस्पताल में कथित चिकित्सकीय लापरवाही तथा पूर्व कार्रवाई के बावजूद अस्पताल के संचालन से जुड़े पहलुओं की जांच की मांग की गई है।

डॉ. तारिक़ ज़की ने आयोग से मृतका एवं नवजात के परिजनों को ₹20 लाख का मानवाधिकार प्रतिकर, घटना की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच तथा दोषी पाए जाने वाले चिकित्सक/अस्पताल संचालक के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत में यह भी मांग की गई है कि यदि अस्पताल के विरुद्ध पूर्व कार्रवाई के बावजूद उसके संचालन एवं निगरानी में संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों की लापरवाही सामने आती है, तो उनके विरुद्ध विभागीय जांच एवं कार्रवाई की जाए।

आयोग को पोस्टमार्टम रिपोर्ट, उपचार अभिलेख एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर जिम्मेदारी निर्धारित कर Action Taken Report उपलब्ध कराने का भी अनुरोध किया गया है।

— AIRA NEWS NETWORK
मानवाधिकार एवं जनहित मामलों पर विशेष रिपोर्ट

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button