विकासखंड धामपुर में ‘श्री अन्न (मिलेट्स) पुनरुद्धार कार्यक्रम’ के तहत अध्यापकों का प्रशिक्षण आयोजित

विकासखंड धामपुर में ‘श्री अन्न (मिलेट्स) पुनरुद्धार कार्यक्रम’ के तहत अध्यापकों का प्रशिक्षण आयोजित
धामपुर (अमित शर्मा)।
विकासखंड धामपुर स्थित बी.आर.सी. (विकासखंड संसाधन केंद्र) में राज्य सेक्टर वर्ष 2026-27 के अंतर्गत संचालित ‘श्री अन्न (मिलेट्स) पुनरुद्धार कार्यक्रम’ के तहत अध्यापकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में विषय-वस्तु विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र कुमार, सहायक विकास अधिकारी (कृषि) डॉ. विकास कुमार, बी.आर.सी. के हेड इंचार्ज लक्ष्मण सिंह, प्रभारी अध्यापक बेगराज सिंह, सुबोध कुमार राजपूत (बीटीएम), उमरदीन (प्राविधिक सहायक), प्रवेंद्र कुमार (मृदा विश्लेषक), अनुराग कुमार (कनिष्ठ सहायक) सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण के दौरान डॉ. विकास कुमार ने अध्यापकों को श्री अन्न (मिलेट्स) के पोषण संबंधी महत्व, स्वास्थ्य लाभ, पर्यावरण संरक्षण में इसकी उपयोगिता तथा किसानों की आय बढ़ाने में इसकी भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने दैनिक आहार में श्री अन्न को शामिल करने के लाभों पर प्रकाश डालते हुए इसके विभिन्न व्यंजनों में उपयोग की भी जानकारी दी।

कार्यक्रम में उपस्थित अध्यापकों से आह्वान किया गया कि वे अपने-अपने विद्यालयों तथा समाज में श्री अन्न के प्रति जन-जागरूकता फैलाएं और अधिक से अधिक लोगों को इसके नियमित सेवन के लिए प्रेरित करें, ताकि पोषण सुरक्षा के साथ-साथ टिकाऊ कृषि एवं किसानों की आर्थिक समृद्धि को भी बढ़ावा मिल सके।
— आईरा न्यूज़ नेटवर्क


















