धामपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

विद्युत कनेक्शन नामांतरण विवाद: धामपुर में बिजली विभाग का नोटिस, संपत्ति स्वामित्व को लेकर बढ़ा विवाद

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

विद्युत कनेक्शन नामांतरण विवाद: धामपुर में बिजली विभाग का नोटिस, संपत्ति स्वामित्व को लेकर बढ़ा विवाद
धामपुर/बिजनौर। धामपुर विद्युत वितरण खंड द्वारा भवन संख्या 265/209 स्थित विद्युत कनेक्शन के नामांतरण एवं स्वामित्व संबंधी विवाद को लेकर एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया गया है। अधिशासी अभियंता कार्यालय से जारी नोटिस में आरोप लगाया गया है कि स्वर्गीय प्रकाश चन्द्र जैन के नाम दर्ज विद्युत कनेक्शन को कथित रूप से बिना आवश्यक अनुमति एवं सहमति के किसी अन्य व्यक्ति के नाम स्थानांतरित कर दिया गया अथवा नया कनेक्शन जारी कर दिया गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्रीमती विजय कुमारी जैन (विजय बाई जैन), पत्नी स्वर्गीय प्रकाश चन्द्र जैन, निवासी जैन मंदिर रोड, शेरकोट ने विद्युत विभाग को शिकायत देकर बताया कि संबंधित भवन उनके तथा उनके दिवंगत पति द्वारा संयुक्त रूप से क्रय किया गया था। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि नगर पालिका अभिलेखों में संपत्ति का हाउस टैक्स अब भी स्वर्गीय प्रकाश चन्द्र जैन के नाम दर्ज है तथा उक्त भवन पर पूर्व से उन्हीं के नाम विद्युत कनेक्शन स्वीकृत था।
शिकायत के आधार पर विद्युत विभाग ने संजय कुमार जैन को नोटिस जारी कर पूछा है कि संबंधित विद्युत कनेक्शन किस आधार एवं किन दस्तावेजों के माध्यम से प्राप्त किया गया अथवा नाम परिवर्तन कराया गया। विभाग ने उन्हें समस्त अभिलेखों सहित उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए हैं।
नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि यदि निर्धारित समयावधि में संबंधित पक्ष विभाग के समक्ष उपस्थित होकर आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करता है, तो विद्युत विभाग नियमों के अनुरूप जांच एवं अन्य आवश्यक कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र होगा।
इस प्रकरण ने संपत्ति स्वामित्व, उत्तराधिकार अधिकारों तथा विद्युत कनेक्शन के नामांतरण की प्रक्रिया को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रश्न खड़े कर दिए हैं। स्थानीय स्तर पर मामले को लेकर चर्चा तेज है और अब सभी की निगाहें विभागीय जांच एवं अंतिम निर्णय पर टिकी हुई हैं।
आईरा न्यूज़ नेटवर्क मामले की आगामी कार्रवाई एवं विभागीय निर्णय पर निरंतर नजर बनाए हुए है।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button