गढ़ीनेगी नगर पंचायत चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सचिन बाढला ने भरा नामांकन, महापौर दीपक बाली रहे मौजूद

काशीपुर / उत्तराखंड ( नसरीन खान निशा ),,,,,नगर पंचायत गढ़ीनेगी से भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी सचिन बाढला ने बुधवार को अपना नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर महापौर दीपक बाली विशेष रूप से मौजूद रहे और उन्होंने सचिन बाढला को शुभकामनाएं दीं।

महापौर बोले – विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही भाजपा
नामांकन कार्यक्रम में महापौर दीपक बाली ने कहा, जनसमर्थन, कार्यकर्ताओं के उत्साह और विकास के संकल्प के साथ भाजपा की विजय यात्रा निरंतर आगे बढ़ रही है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि गढ़ीनेगी की जनता माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों के पक्ष में अपना आशीर्वाद प्रदान करेगी।”
भाजपा कार्यकर्ताओं का उमड़ा हुजूम
नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि विजय बॉबी, मंडल अध्यक्ष राजकुमार गुम्बर, जिला प्रकोष्ठ संयोजक मुकेश चावला, मनोज बाठला, मनीष चावला, पंकज छावड़ा, पंडित मेलाराम शर्मा, विनोद सुधा, सुधीर बाठला, विनोद चावला, माधव ढींगरा, दीपक जी, राजन जी समेत कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं में नामांकन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। सचिन बाढला ने कहा कि वे गढ़ीनेगी के सर्वांगीण विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं। भाजपा नेताओं ने दावा किया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों के दम पर पार्टी नगर पंचायत चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करेगी।


















