स्योहारा-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

सीओ अभय कुमार पांडेय और प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह की पहल से मंसूर सराय में सजी जन चौपाल, ग्रामीणों ने सराहा “थाना आपके द्वार” अभियान

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

सीओ अभय कुमार पांडेय और प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह की पहल से मंसूर सराय में सजी जन चौपाल, ग्रामीणों ने सराहा “थाना आपके द्वार” अभियान

स्योहारा, बिजनौर | शानू सिद्दीकी

स्योहारा थाना क्षेत्र के ग्राम मंसूर सराय में आयोजित “थाना आपके द्वार” कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी धामपुर अभय कुमार पांडेय एवं प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने स्वयं गांव पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम के दौरान सीओ अभय कुमार पांडेय ने ग्रामीणों को कानून व्यवस्था, साइबर अपराधों से बचाव, महिला सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल अपराध नियंत्रण ही नहीं, बल्कि जनता के साथ विश्वास और सहयोग का मजबूत रिश्ता स्थापित करना भी है।

वहीं प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने ग्रामीणों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने लोगों से किसी भी समस्या या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।

गांव की चौपाल पुलिस और जनता के बीच खुले संवाद का मंच बनी, जहां ग्रामीणों ने अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। ग्रामीणों ने सीओ अभय कुमार पांडेय और प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह की जनसंपर्क आधारित कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि अधिकारियों का स्वयं गांव में पहुंचकर लोगों की बातें सुनना पुलिस के प्रति विश्वास को और मजबूत करता है।

“थाना आपके द्वार” अभियान के माध्यम से क्षेत्राधिकारी अभय कुमार पांडेय और प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह की सक्रिय पहल ने पुलिस-जनता के बीच संवाद को नई मजबूती प्रदान की है, जिसकी क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है।

— आईरा न्यूज़ नेटवर्क

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button