भीषण गर्मी में राहगीरों के लिए लगा शरबत सेवा शिविर, श्री बालाजी कालिका दरबार ट्रस्ट की पहल की सराहना
भीषण गर्मी में राहगीरों के लिए लगा शरबत सेवा शिविर, श्री बालाजी कालिका दरबार ट्रस्ट की पहल की सराहना
नूरपुर। भीषण गर्मी और लू के प्रकोप से राहत दिलाने के उद्देश्य से नूरपुर क्षेत्र के ग्राम धोलागढ़ स्थित श्री बालाजी कालिका दरबार धोलागढ़ ट्रस्ट संख्या-87 द्वारा शरबत वितरण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। दरबार के बाहर लगाए गए इस सेवा शिविर में सैकड़ों राहगीरों, रिक्शा चालकों एवं मजदूरों को ठंडा शरबत पिलाकर गर्मी से राहत पहुंचाई गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ दरबार के गुरुजी श्री विकास गुरुजी ने किया। इस दौरान दरबार के सेवादार सौरभ चौधरी, मयंक यादव, सोनू कुमार, रोहन, बिजेन्द्र सिंह, अमित यादव, संजय कुमार, शिवम्, देवस्य यादव एवं हर्ष कुमार ने सेवा भाव से राहगीरों को शरबत वितरित किया।
श्री विकास गुरुजी ने कहा कि भीषण गर्मी के इस दौर में प्यासे और जरूरतमंद लोगों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। उन्होंने कहा कि मानव सेवा ही सच्ची ईश्वर सेवा है और भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी सेवा कार्य निरंतर जारी रखे जाएंगे।


ग्रामीणों के अनुसार गांव के इतिहास में यह पहला अवसर है जब दरबार के सेवकों ने स्वयं आगे बढ़कर इस प्रकार का शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया है। दरबार की संगत एवं क्षेत्रवासियों ने इस सामाजिक पहल की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा कि इससे समाज में सेवा, सहयोग और मानवता का सकारात्मक संदेश प्रसारित होगा।
दिनभर चले इस सेवा शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने ठंडा शरबत ग्रहण कर राहत महसूस की और आयोजनकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट: विकास सिंह
आईरा न्यूज़ नेटवर्क, नूरपुर


















