श्री बालाजी कालिका दरबार में राहगीरों को पिलाया गया शीतल शरबत, सेवा कार्य की हुई सराहना

श्री बालाजी कालिका दरबार में राहगीरों को पिलाया गया शीतल शरबत, सेवा कार्य की हुई सराहना
रिपोर्टर: विकास सिंह
नूरपुर। भीषण गर्मी और लू से परेशान राहगीरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से ग्राम धोलागढ़ स्थित श्री बालाजी कालिका दरबार ट्रस्ट (पंजीकरण संख्या-87) द्वारा शीतल शरबत वितरण शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दरबार के श्री विकास गुरुजी ने किया। इस अवसर पर दरबार के सेवादारों—सौरभ चौधरी, मयंक यादव, चरण सिंह, प्रवेन्द्र सिंह, विकास यादव, नरेश धुरव, शानवी, रेखा, बिजेन्द्र सिंह, संजय कुमार एवं शिवम्—ने राहगीरों, रिक्शा चालकों, मजदूरों तथा अन्य लोगों को ठंडा शरबत वितरित कर गर्मी से राहत प्रदान की।

श्री विकास गुरुजी ने कहा कि भीषण गर्मी के दौरान प्यासे और जरूरतमंद लोगों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य है तथा समाज के प्रत्येक व्यक्ति को ऐसे सेवा कार्यों में आगे आना चाहिए।
ग्रामीणों ने बताया कि यह दूसरी बार है जब श्री विकास गुरुजी के नेतृत्व में इस प्रकार का सेवा अभियान आयोजित किया गया है। इस पहल की क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं ने सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सेवा, सहयोग और मानवता का सकारात्मक संदेश देते हैं।
दिनभर चले इस सेवा शिविर में सैकड़ों लोगों ने शीतल शरबत ग्रहण कर राहत महसूस की। श्री विकास गुरुजी ने बताया कि भविष्य में भी आवश्यकता पड़ने पर इस प्रकार के जनसेवा कार्य निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।


















