ब्रेकिंग न्यूज़स्योहारा-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

स्योहारा पुलिस ने पॉक्सो व बीएनएस के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क (AIRA NEWS NETWORK)

स्योहारा पुलिस ने पॉक्सो व बीएनएस के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

स्योहारा/बिजनौर | 28 जून 2026

जनपद बिजनौर के थाना स्योहारा पुलिस ने मु0अ0सं0 259/2026 में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला बीएनएस की धाराएँ 137(2), 3(5), 70(2), 127(2), 115(2), 352, 351(3) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5(G)/6 से संबंधित है।

पुलिस के अनुसार, 26 जून 2026 को दर्ज कराई गई तहरीर में आरोप लगाया गया था कि पीड़िता को बहला-फुसलाकर ले जाया गया, उसके साथ दुष्कर्म किया गया तथा विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत के आधार पर थाना स्योहारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

28 जून 2026 को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रीटिन पुत्र किरत तथा सोनू उर्फ सतवीर पुत्र धर्मपाल सिंह, निवासी ग्राम मकनपुर, थाना स्योहारा, जनपद बिजनौर के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार, उपनिरीक्षक संजय त्यागी, हेड कांस्टेबल नीटू राणा तथा हेड कांस्टेबल राजू दिवाकर शामिल रहे।

रिपोर्ट: AIRA NEWS NETWORK

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button