उत्तराखंडकाशीपुर-उत्तराखण्ड़

भाजपा को बड़ा झटका, भाजपा नेता विकल फोर्टी समेत करीब 65 लोगों ने थामा कांग्रेस का हाथ

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

जसपुर /उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,विधानसभा चुनाव से पहले जसपुर में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। भाजपा नेता विकल फोर्टी समेत करीब 65 लोगों ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है।
जसपुर विधायक आदेश चौहान ने सभी को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई और पार्टी का पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

विधायक आदेश चौहान ने क्या कहा?

सदस्यता दिलाने के बाद विधायक आदेश चौहान ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों और उपेक्षा से लोग परेशान हैं। उन्होंने दावा किया कि विधानसभा क्षेत्र के कई भाजपा नेता भी उनके संपर्क में हैं और आने वाले दिनों में और भी लोग कांग्रेस में शामिल होंगे।
उन्होंने कहा कि विकल फोर्टी और उनके साथियों के आने से जसपुर में कांग्रेस और मजबूत होगी।

विकल फोर्टी ने क्या कहा?
कांग्रेस में शामिल होने के बाद विकल फोर्टी ने कहा कि उन्होंने क्षेत्र के विकास और जनता की सेवा के लिए कांग्रेस को चुना है। उन्होंने कहा कि विधायक आदेश चौहान के नेतृत्व में जसपुर का विकास हो रहा है, इसलिए उन्होंने अपने समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल होने का फैसला किया।
इस शामिलीकरण को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले जसपुर में कांग्रेस के लिए बड़ी ताकत के रूप में देखा जा रहा है।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button