उत्तराखंडकाशीपुर-उत्तराखण्ड़

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,निकटवर्ती ग्राम गंगापुर रकबा में कात्यायनी पेपर मिल नाम की गत्ता फैक्ट्री खुलेआम प्रदूषण फैला रही है। फैक्ट्री से निकल रहा काला, बदबूदार और झाग भरा जहरीला पानी किसानों के खेतों में घुसकर फसलों को बर्बाद कर रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी में पन्नी के टुकड़े और गाद बहकर आ रही है, जिससे जमीन भी जहरीली हो रही है और गंभीर बीमारियां फैलने का खतरा मंडरा रहा है।

भाजपा नेता ने एसडीएम को सौंपा शिकायती पत्र

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा भरतपुर-मेघावाला मंडल के मंडल उपाध्यक्ष जगतार सिंह ने एसडीएम काशीपुर को पत्र लिखकर फैक्ट्री के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।
जगतार सिंह ने पत्र में कहा है कि फैक्ट्री से निकलने वाले गंदे पानी के कारण काश्तकार खेती का कार्य सुचारू रूप से नहीं कर पा रहे हैं। खेती चौपट हो रही है, लोगों के खान-पान पर भी असर पड़ रहा है और क्षेत्र में गंभीर बीमारी फैल सकती है।
उन्होंने चेतावनी दी है कि 15 दिन के भीतर फैक्ट्री के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।

प्रदूषण विभाग कठघरे में – कहां है रीजनल कार्यालय?
सबसे बड़ा सवाल प्रदूषण विभाग पर खड़ा हो रहा है। काशीपुर क्षेत्र में प्रदूषण पर नियंत्रण रखने के लिए रीजनल कार्यालय स्थित है, जिसकी जिम्मेदारी है कि वह फैक्ट्रियों से निकलने वाले प्रदूषण पर नजर रखे और नियम तोड़ने वाली फैक्ट्रियों पर कानूनी कार्रवाई करे।
लेकिन ग्रामीणों और भाजपा नेता की शिकायत से साफ है कि विभाग अपनी जिम्मेदारी निभाने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है।

आखिर कब तक चलेगा ये खेल?

क्या प्रदूषण विभाग के अधिकारी फैक्ट्री को जानबूझकर नजरअंदाज कर रहे हैं? क्या कार्रवाई के नाम पर सिर्फ कागजी खानापूर्ति हो रही है? क्या किसानों की फसल और लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों को विभाग का संरक्षण प्राप्त है?
क्षेत्र के लोगों का कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो गंगापुर रकबा में हालात और भयावह हो जाएंगे। अब सबकी नजर एसडीएम और प्रदूषण विभाग की कार्रवाई पर टिकी है।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button