उत्तराखंडकाशीपुर-उत्तराखण्ड़

बिना फेरे फिरे खा पी कर भागने लगे दूल्हा ऒर बाराती, पुलिस ने लिया हिरासत मेँ

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

बिंदुखत्ता / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,बिंदुखत्ता में एक शादी समारोह में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सारी रस्में पूरी होने के बाद दूल्हे ने फेरों से ठीक पहले शादी से इनकार कर दिया।
बताया जा रहा है कि तिवारीनगर नर्सरी गांव की युवती का विवाह कालाढूंगी इलाके के एक युवक से तय हुआ था। दोनों परिवारों में करीब एक साल से तैयारियां चल रही थीं और दोनों के बीच फोन पर भी बात होती थी। गुरुवार को बारात धूमधाम से पहुंची। द्वारचार, स्वागत और जयमाला के बाद सभी बारातियों ने भोजन भी कर लिया।


मंडप में जब सात फेरों की तैयारी शुरू हुई तो दूल्हा अचानक अड़ गया। उसने शादी न करने की बात कही और वहां से निकलने की कोशिश करने लगा। यह देखकर बारात में आए लोग भी एक-एक कर वहां से जाने लगे।
लड़की पक्ष का कहना है कि दूल्हा पहले से ही दहेज में कार की मांग कर रहा था। मांग पूरी न होने पर उसने मंडप में ही हंगामा खड़ा कर दिया। उसने लड़की पर इधर-उधर देखने जैसे आरोप भी लगाए।
इसके बाद वहां मौजूद महिलाओं और ग्रामीणों ने दूल्हे को घेर लिया और उसे पकड़कर बिंदुखत्ता चौकी ले गए। देर रात तक लालकुआं कोतवाली में दोनों पक्षों के बीच बातचीत और विवाद चलता रहा। लड़की पक्ष ने शादी की तैयारियों में हुए खर्च की भरपाई की भी मांग उठाई है।
पुलिस ने दूल्हे को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button