धामपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

दीवार निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद, ग्रामीणों ने की प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

दीवार निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद, ग्रामीणों ने प्रशासन से की हस्तक्षेप की मांग

धामपुर, बिजनौर।संवाददाता : अमित शर्मा
थाना धामपुर क्षेत्र के ग्राम ढक्का करमचंद में मकान की दीवार एवं निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद गहरा गया है। मामले को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर प्रशासन से निष्पक्ष जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

ग्राम निवासी कफील अहमद ने आरोप लगाया है कि पड़ोसी पक्ष द्वारा मकान के लिंटर की ऊंचाई बढ़ाने एवं निर्माण कार्य के दौरान उनकी दीवार को क्षति पहुंचाई गई। शिकायतकर्ता का कहना है कि विरोध करने पर उनके साथ अभद्र व्यवहार भी किया गया।

वहीं, उपलब्ध अभिलेखों के अनुसार कफील अहमद द्वारा परगना अधिकारी धामपुर के समक्ष एक प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर यह भी अनुरोध किया गया है कि विवादित स्थल पर यथास्थिति बनाए रखते हुए किसी भी पक्ष को दीवार तोड़ने अथवा नया निर्माण करने से रोका जाए, जिससे किसी अप्रिय घटना की संभावना न रहे।

मामले से संबंधित फोटोग्राफ एवं दस्तावेज भी प्रशासन को उपलब्ध कराए गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि विवाद के कारण गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, इसलिए प्रशासन को शीघ्र हस्तक्षेप कर निष्पक्ष जांच करानी चाहिए।

आईरा न्यूज़ नेटवर्क
संवाददाता : अमित शर्मा

संपादकीय टिप्पणी : यह समाचार संबंधित पक्षों द्वारा प्रस्तुत शिकायतों, दस्तावेजों एवं ग्रामीणों के आरोपों पर आधारित है। अंतिम सत्यता सक्षम प्रशासनिक अथवा न्यायिक जांच के उपरांत ही निर्धारित होगी।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button