गाजियाबाद-उत्तरप्रदेशनई दिल्लीब्रेकिंग न्यूज़

31 अक्टूबर को ग्रेटर नोएडा में होगा प्रतिभा सम्मान समारोह, 10 हजार लोगों के जुटने की संभावना

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

31 अक्टूबर को ग्रेटर नोएडा में होगा प्रतिभा सम्मान समारोह, 10 हजार लोगों के जुटने की संभावना

हापुड़/ग्रेटर नोएडा। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के तत्वावधान में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर 2026, शनिवार को ग्रेटर नोएडा स्थित पटेल लोक सांस्कृतिक संस्थान में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाने की तैयारियां की जा रही हैं।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के ग्राम नगला उदयपुर में एक सभा एवं प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इसमें आयोजक समिति की ओर से कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए बताया गया कि विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं एवं समाज के प्रबुद्ध व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक पुरुषोत्तम पाटील, राष्ट्रीय संगठन मंत्री बच्चन सिंह बैसला, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट राजकुमार नागर तथा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह नागर सहित संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी के सदस्य महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

समारोह में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह और कल्कि धाम के संस्थापक आचार्य प्रमोद कृष्णम सहित अन्य प्रमुख हस्तियों के शामिल होने की संभावना भी जताई गई है। हालांकि, इन अतिथियों की उपस्थिति की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।

कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने के लिए आयोजक समिति द्वारा गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क किया जा रहा है तथा अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की जा रही है। आयोजकों को उम्मीद है कि समारोह में लगभग 10 हजार लोग भाग लेंगे।

आयोजकों का कहना है कि इस आयोजन का उद्देश्य सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्रीय एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना, समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और सामाजिक एकजुटता को मजबूत करना है।

— आईरा न्यूज़ नेटवर्क

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button