ब्रेकिंग न्यूज़स्योहारा-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

“मासूम अर्श की मौत: इलाज या लापरवाही.?अहमद हेल्थ क्लीनिक जांच के घेरे में”-“बुखार लेकर पहुंचे थे,बेटे की लाश लेकर लौटे परिजन

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

स्योहारा से बड़ी खबर | आईरा न्यूज़ नेटवर्क
स्योहारा (बिजनौर)। नगर पालिका परिषद के सामने स्थित अहमद हेल्थ क्लीनिक में उपचार के दौरान ढाई वर्षीय मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने क्लीनिक परिसर में जमकर हंगामा किया तथा चिकित्सकीय लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए।
मृतक मासूम अर्श (2½ वर्ष) पुत्र अलीहसन, निवासी ग्राम गनीनगर थाना भोजपुर, को तेज बुखार की शिकायत के चलते शुक्रवार दोपहर लगभग एक बजे क्लीनिक में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि बच्चे को ड्रिप चढ़ाने के बाद उसकी हालत बिगड़ती चली गई, लेकिन समय रहते न तो विशेषज्ञ उपचार उपलब्ध कराया गया और न ही उसे किसी उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए तत्काल रेफर किया गया।


परिजनों के अनुसार जब बच्चे की स्थिति अत्यंत गंभीर हो गई, तब उसे धामपुर रेफर किया गया, किंतु तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। मासूम की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और देखते ही देखते क्लीनिक के बाहर भारी भीड़ एकत्र हो गई।
सूचना पर थाना प्रभारी संजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। यदि परिजनों द्वारा तहरीर दी जाती है तो तथ्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button