काशीपुर-उत्तराखण्ड़ब्रेकिंग न्यूज़

काशीपुर के संगीत इतिहास का सबसे सफल और ऐतिहासिक आयोजन बना “सद्भावना सुर सम्मान” समारोह

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड (नसरीन खान निशा)

12 सितम्बर, कों स्थानीय बाजपुर रोड स्थित महिमा रिसोर्ट में शुक्रवार शाम म्यूजिक लवर्स क्लब द्वारा आयोजित “सद्भावना सुर सम्मान” कार्यक्रम काशीपुर के सांस्कृतिक इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ गया। संगीत, समाजसेवा, कला-साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली शहर की 12 विभूतियों को सम्मानित किया गया। पूरा हॉल दर्शकों से लबालब भरा रहा और अंत तक तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।

कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्था की सम्मानित संरक्षिका एवं भाजपा की कद्दावर नेत्री श्रीमती मुक्ता सिंह और मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी श्री डी. के. साहू जी ने माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया।

इन विभूतियों को किया गया सम्मानित

समारोह में संगीत के क्षेत्र में सेवाओं के लिए श्री पंकज पंत और श्री जितेंद्र भट्ट, समाज सेवा के क्षेत्र में श्री आनंद कुमार, एडवोकेट हरीश सिंह, श्रीमती सरोज ठाकुर, श्री जुबैर सिद्दीकी, श्री मोहसिन सिद्दीकी, कला एवं साहित्य के क्षेत्र में श्री शेष कुमार सितारा, संगीत सेवा सहयोगी के रूप में महिमा रिसोर्ट के मालिक श्री शम्मी सेठी, श्री रविंदर सेठी लवली, तथा शिक्षा एवं समाज सेवा के लिए श्रीमती विमला गुड़िया को पुरस्कार एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

सभी सम्मान मुख्य अतिथि श्री डी.के. साहू और श्रीमती मुक्ता सिंह के कर-कमलों द्वारा प्रदान किए गए।

विशिष्ट अतिथियों के वक्तव्य

संरक्षिका श्रीमती मुक्ता सिंह ने कहा –
“स्वास्थ्य ठीक न होने के बावजूद मैं यहाँ आई हूँ क्योंकि संगीत मेरी आत्मा है। म्यूजिक लवर्स क्लब ने आज काशीपुर में जो सद्भावना की अलख जगाई है, वह ऐतिहासिक है। संगीत और समाजसेवा को एक मंच पर लाना ही सच्ची राष्ट्रसेवा है। मैं क्लब के हर सदस्य को बधाई देती हूँ।”

मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी श्री डी. के. साहू ने कहा –
“मैंने अपने कार्यकाल में बहुत से कार्यक्रम देखे हैं, लेकिन आज का यह कार्यक्रम काशीपुर के संगीत इतिहास का सबसे व्यवस्थित, सबसे गरिमामय और सबसे सफल कार्यक्रम है। जिस तरह से शिक्षा, कला और समाजसेवा को यहाँ सम्मान मिला है, वह हमारे विद्यार्थियों के लिए एक बड़ी प्रेरणा है। यह क्लब काशीपुर की नई पहचान बन रहा है।”

संरक्षक एवं महिमा रिसोर्ट के मालिक श्री शम्मी सेठी ने कहा –
“म्यूजिक लवर्स क्लब मेरा परिवार है। आज महिमा रिसोर्ट में संगीत के इतने बड़े सितारों को एक साथ देखकर मेरा हॉल धन्य हो गया। हम आगे भी इस संस्था के साथ काशीपुर में इससे भी बड़े राष्ट्रीय स्तर के संगीत समारोह आयोजित करेंगे।”

कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती शुभ्रा शर्मा तथा श्रीमती प्राची शर्मा द्वारा किया गया। संचालन इतना सजीव था कि दर्शक अंत तक बंधे रहे।

सुरों की महफिल ने बांधा समां

सम्मान समारोह के बाद शुरू हुआ गीतों का शानदार कार्यक्रम। संस्था के संरक्षक शम्मी सेठी, अध्यक्ष सौरभ शर्मा, सचिव शाकिर सिद्दीकी, उपाध्यक्ष अबरार खान, उप सचिव अमन बाली, संगठन मंत्री नफीस सिद्दीकी, कोषाध्यक्ष सुधा शर्मा, कार्यक्रम संयोजक मनमोहन अग्रवाल, वरिष्ठ सलाहकार समिति सदस्य पंकज पंत, इकबाल अदीब, हरीश सिंह एडवोकेट, डॉ. जावेद असलम, तजिंदर पाल सिंह, शरद अरोरा, राहुल शर्मा, ललित पंत, रवि शंकर, चंद्र प्रकाश फरत्याल, गौरी शर्मा आदि ने एक से बढ़कर एक शानदार गीतों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया।

इस अवसर पर शहर की अनेक नामचीन हस्तियां, संगीत व्यापार जगत, राजनीति और समाज सेवा से जुड़े लोग मौजूद रहे। आयोजक कमेटी द्वारा संगीत से जुड़े सभी संस्थानों को आमंत्रित किया गया था। अंत में दर्शकों के लिए जलपान एवं भोजन की शानदार व्यवस्था की गई थी।

संस्था की एक और संरक्षिका एवं कांग्रेस नेत्री श्रीमती दीपिका गुड़िया आत्रेय शहर से बाहर होने के कारण उपस्थित नहीं हो सकीं, परंतु फोन के माध्यम से लगातार आयोजक सदस्यों को दिशा-निर्देश एवं सफलता के मंत्र देती रहीं।

कुल मिलाकर यह आयोजन काशीपुर के संगीत प्रेमियों के लिए एक यादगार, ऐतिहासिक और मील का पत्थर साबित हुआ।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button