नजीबाबाद-बिजनोर-उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

आईरा जिलाध्यक्ष अफजल अंसारी के नेतृत्व में राष्ट्रपति को संबोधित एसडीएम को सौंपा ज्ञापन,निष्पक्ष जांच और दोषीयो पर कार्रवाई की मांग

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

महिला पत्रकारों से कथित मारपीट के विरोध में बारिश में भीगते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे पत्रकार

आईरा जिलाध्यक्ष अफजल अंसारी के नेतृत्व में राष्ट्रपति को संबोधित एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग

नजीबाबाद/बिजनोर -दिल्ली के साकेत थाना पुलिस पर 4पीएम की महिला पत्रकारों शाहीन खान और नफीसा खान के साथ कथित मारपीट एवं अभद्रता के आरोपों को लेकर नजीबाबाद के पत्रकारों में रोष है। मामले के विरोध में शनिवार को आईरा इंटरनेशनल रिपोर्टर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं चेयरमैन डॉ. तारिक जकी के निर्देश पर जिलाध्यक्ष अफजल अहमद अंसारी के नेतृत्व में पत्रकार बारिश के बीच भीगते हुए उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन

उपजिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह को सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।


ज्ञापन में कहा गया कि दिल्ली स्थित एक अस्पताल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के कार्यक्रम की कवरेज के दौरान महिला पत्रकार शाहीन खान और नफीसा खान ने सवाल पूछने का प्रयास किया था। आरोप है कि इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने दोनों पत्रकारों के साथ कथित तौर पर हाथापाई की और उन्हें पुलिस वाहन से साकेत थाने ले जाया गया। पत्रकारों का आरोप है कि थाने में भी दोनों महिला पत्रकारों के साथ कथित मारपीट की गई। साथ ही उनके साथ कथित रूप से धार्मिक टिप्पणी और अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। पत्रकारों ने इन आरोपों की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग करते हुए दोषी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञापन के माध्यम से प्रेस क्लब ऑफ इंडिया, दिल्ली पुलिस आयुक्त और प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया से भी मामले का संज्ञान लेकर स्वतंत्र जांच कराने की मांग की गई। पत्रकारों ने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारों को स्वतंत्र एवं निर्भीक होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने का अधिकार है। किसी भी पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार या कथित मारपीट की घटना गंभीर विषय है, इसलिए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सत्य सामने लाया जाना आवश्यक है। इस दौरान आईरा जिलाध्यक्ष अफजल अहमद अंसारी के साथ डॉ. आफताब नोमानी, आकिफ हुसैन उर्फ अक्की, शाकिर अली, मुशर्रफ अली, जीशान नजीबाबादी, खिजर अहमद, नौशाद मुल्तानी, कुलदीप राजपूत, शहजाद नोमानी, अनुज शर्मा, सोनू आदित्य, शहजाद मलिक सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button