स्योहारा-बिजनोर-उत्तरप्रदेश
शौच को गए व्यक्ति की तालाब में डूबने से हुई मौत

शौच को गए व्यक्ति की तालाब में डूबने से हुई मौत
स्योहारा।क्षेत्र के एक ग्राम में बीती रात शौच को गए एक व्यक्ति की तालाब में डूबने से मौत हो गयी,जिसके बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
प्राप्त समाचार के अनुसार क्षेत्र के ग्राम नवादा केशो निवासी उत्तम सिंह(50) पुत्र भुकिया सिंह जो कि शराब के आदी था और बीती रात ग्राम के ही तालाब में शौच को गया था जहां पांव फिसलने से वो तालाब में डूब गया जब तक ग्रामीणों ने उसको बाहर निकाला तबतक उसकी मौत हो गयी थी,उत्तम सिंह की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।


















