काशीपुर-उत्तराखण्ड़

मोहम्मद रफी की 46वीं पुण्यतिथि पर 31 जुलाई को Music Lovers Club करेगा रंगारंग कार्यक्रम

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड ( नसरीन खान निशा ),,,,सुरों के बादशाह, विश्व के सबसे महान गायक स्व. मोहम्मद रफी को उनकी 46वीं पुण्यतिथि पर उत्तराखंड का अग्रणी संगीत मंच Music Lovers Club याद करेगा। क्लब 31 जुलाई को एक भव्य रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन करेगा।इसकी घोषणा क्लब के अध्यक्ष सौरभ शर्मा और संगठन मंत्री मोहम्मद नफीस सिद्दीकी ने संयुक्त रूप से की। उन्होंने बताया कि इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में केवल Music Lovers Club के संस्थागत कलाकार ही अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में रफी साहब के सदाबहार गीतों को संगीत के साथ पेश किया जाएगा।संस्था की संरक्षक दीपिका गुड़िया आत्रे ने कहा, _”मोहम्मद रफी साहब का गला सिर्फ आवाज नहीं, बल्कि एक युग था। उनकी गाई हर धुन आज भी दिलों में बसती है। 31 जुलाई को हम सभी कलाकार उन्हें अपनी आवाज के जरिए श्रद्धांजलि देंगे और उनकी विरासत को जिंदा रखेंगे।”_ संस्था के उपसचिव अमन बाली ने कहा, _”रफी साहब ने हर जज्बे को गीतों में पिरोया है। चाहे दर्द हो या खुशी, उनका हर गाना आज भी प्रासंगिक है। इस कार्यक्रम के जरिए हम नई पीढ़ी को उनके संगीत से रूबरू कराएंगे। आप सभी से अनुरोध है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर इस संगीतमय शाम का हिस्सा बनें।”_ संस्था की संरक्षक मुक्ता सिंह और शम्मी सेठी सचिव शाकिर सिद्दीकी, उपाध्यक्ष अबरार खान भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। संरक्षक शम्मी सेठी और सलाहकार समिति सदस्य मनमोहन अग्रवाल ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रफी साहब को याद करें।कार्यक्रम का स्थान और समय की घोषणा जल्द की जाएगी।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button