काशीपुर-उत्तराखण्ड़

“एकता ही ताकत है”, महापौर दीपक बाली ने रोहिला समाज के नवपदाधिकारियो में भरा जोश

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड (नसरीन खान निशा ),,,,अखिल भारतीय रोहिला क्षत्रिय महासभा की काशीपुर इकाई में नई टीम ने आज शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में शहर के महापौर दीपक बाली मुख्य मंच पर नजर आए। उन्होंने नव-निर्वाचित टीम को बधाई देते हुए कहा कि समाज को जोड़ने और मजबूत करने वाले ऐसे आयोजन ही असली प्रेरणा देते हैं।

समारोह में सिर्फ शपथ ही नहीं हुई, बल्कि समाज के लिए काम करने वाले कई “रत्नों” को भी मंच पर सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया गया।महापौर ने आयोजन के लिए पूरी टीम की पीठ थपथपाते हुए कहा कि नया नेतृत्व समाज को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मंच पर राष्ट्रीय संस्थापक सेवाराम रुहेला, डॉ. नरेंद्र सिंह रुहेला, सत्य प्रकाश रुहेला, प्रदीप रुहेला, नगर अध्यक्ष संजय रुहेला, प्रो. राम बिहारी सिंह, शुभम रुहेला, संदीप रुहेला, विजय रुहेला सहित रोहिला समाज के तमाम दिग्गज मौजूद रहें

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button