कुमायूँ वैश्य सभा महिला शाखा ने 3 लाख की लागत से बनवाया यात्री शेड, महापौर ने किया लोकार्पण

काशीपुर / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,समाजसेवा में महिलाओं के बढ़ते कदम एक बार फिर देखने को मिले। कुमायूँ वैश्य सभा महिला शाखा ने जसपुर बस अड्डे के सामने सहोता अस्पताल के पास लगभग 3 लाख रुपये की लागत से यात्री शेड का निर्माण कराकर आमजन को बड़ी राहत दी है। मंगलवार को नगर निगम महापौर दीपक बाली ने फीता काटकर शेड का लोकार्पण किया।महापौर ने महिला शाखा की इस पहल को सराहते हुए कहा कि _”जब महिलाएं समाजसेवा का बीड़ा उठाती हैं तो वह प्रेरणा बन जाता है। अस्पताल आने वाले मरीजों, तीमारदारों और राहगीरों को अब धूप, बारिश और गर्मी से राहत मिलेगी। ऐसे जनहितकारी काम अन्य संगठनों के लिए भी मिसाल हैं।”_*”सेवा ही हमारा धर्म है”* महिला शाखा की सचिव अनीता बंसल ने कहा कि संस्था हमेशा समाज के कमजोर वर्ग और जरूरतमंदों की मदद को प्राथमिकता देती है। अस्पताल के सामने शेड बनाने का उद्देश्य सिर्फ सुविधा देना नहीं, बल्कि दुख की घड़ी में लोगों का सहारा बनना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी महिला शाखा शिक्षा, स्वास्थ्य और जनसेवा से जुड़े कार्य निरंतर करती रहेगी।कार्यक्रम में महिला शाखा अध्यक्ष प्रीति अग्रवाल और कोषाध्यक्ष कविता गोयल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।इस अवसर पर सुमन जिंदल, विमला अग्रवाल, उषा सिंघल, अंजू बंसल, रुचि सिंघल, सविता अग्रवाल, आदर्श अग्रवाल, सुशील बंसल, विनीत सिंघल, राकेश अग्रवाल, पवन अग्रवाल और आलोक अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में महिला पदाधिकारी, कार्यकर्ता और शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


















