नजीबाबाद-बिजनोर-उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़
आईरा इंटरनेशनल रिपोर्टर्स एसोसिएशन (आईरा) के नए जिलाध्यक्ष होंगे दैनिक जनवाणी पत्रकार Afzal Ahmad

आईरा इंटरनेशनल रिपोर्टर्स एसोसिएशन (आईरा) के नए जिलाध्यक्ष होंगे दैनिक जनवाणी पत्रकार Afzal Ahmad
नजीबाबाद में आईरा इंटरनेशनल रिपोर्टर्स एसोसिएशन (आईरा) की विशेष बैठक आयोजित, दैनिक जनवाणी पत्रकार अफजाल अहमद के नाम पर जिलाध्यक्ष पद के लिए बनी सहमति।
बैठक का आयोजन आईरा इंटरनेशनल रिपोर्टर्स एसोसिएशन के पूर्व जिला उपाध्यक्ष जीशान नजीबाबादी द्वारा किया गया। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता डॉ. आफताब नोमानी एवं टी.एस. मालिक ने की।
बैठक में शहज़ाद नोमानी, नौशाद मुल्तानी, अफजाल अहमद, गुलज़ार अहमद, शहज़ाद मलिक, नरेंद्र सिंह, अनुज शर्मा, सोनू आदित्य, मुशर्रफ अली, सरफराज अहमद, शाकिर अली, बहार आलम, आकिब उर्फ अक्की, खिजर अहमद एवं कुलदीप सिंह सहित अन्य पत्रकार साथी मौजूद रहे।






