बिजनौर-उत्तरप्रदेश

आंगनबाड़ी केन्द्रों को निर्धारित मानकों के अनुरूप स्वच्छ पेयजल, शौचालय,फर्श,रंगाई-पुताई,सहित सभी अपेक्षित सुविधाओं से आच्छादित करें- जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow


आंगनबाड़ी केन्द्रों को निर्धारित मानकों के अनुरूप स्वच्छ पेयजल, शौचालय, फर्श, रंगाई-पुताई, सहित सभी अपेक्षित सुविधाओं से आच्छादित करें तथा बच्चों के लिए अनुकूल वातावरण एवं अन्य सुविधाओं में सुधार के लिए आंगनवाड़ी केंद्रों के बुनियादी ढांचे को बदल कर आधुनिक रूप में विकसित करें- जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल
🌷✒️✒️✒️✒️✒️✒️✒️🌷
BIJNOR- 04 OCTOBER, 2023

जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने निर्देश दिए कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के लिए बेहतर बुनियादी ढांचे, पोषण और शिक्षा सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए सभी विभाग के अधिकारी सहयोग की भावना के साथ कार्य करें और आंगनबाड़ी केन्द्रों को निर्धारित मानकों के अनुरूप स्वच्छ पेयजल, शौचालय, फर्श, रंगाई-पुताई, सहित सभी अपेक्षित सुविधाओं से आच्छादित करें तथा बच्चों के लिए अनुकूल वातावरण एवं अन्य सुविधाओं में सुधार के लिए आंगनवाड़ी केंद्रों के बुनियादी ढांचे को बदल कर आधुनिक रूप में विकसित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर विद्युत संयोजन सुनिश्चित करते हुए वहां लाईट एवं पंखे आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं।
जिलाधिकारी श्री अग्रवाल आज शाम 04ः30 बजे कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों के कायाकल्प की समीक्षा करते हुए उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे।
उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक आंगनबाड़ी केन्द्र में प्राथमिकता के आधार पर ब्लैक एंव ग्रीन बोर्ड स्थापित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य विभाग के सर्वे फॉरमेट के अनुसार बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं टीकाकरण कार्य का सर्वे कराएं और आंगनबाड़ी केन्द्रों पर स्वास्थ्य सेवाओं को मानक के अनुरूप उपलब्ध कराना सुनिश्चित कराएं। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्र कायाकल्प योजना के अंतर्गत जो कार्य किए जाने हैं, उनका प्रस्तुतिकरण बैठक से पूर्व मुख्य विकास अधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्तिचत करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सभी अवशेष आंगनबाड़ी केन्द्रों में टेलीवीजन एवं सीसीटीवी केमरे लगवाएं और उनको संचालित करें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा, अपर जिला धिकारी प्रशासन विनय कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक रामाज्ञ कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित सभी खण्ड विकास अधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button