ब्रेकिंग न्यूज़बिजनौर-उत्तरप्रदेश

प्रति ब्लॉक सबसे कम बच्चों की उपस्थिति वाले 10 प्राथमिक विद्यालय की सूची बनाएं और दायित्वों के प्रति लापरवाही बरतने वाले अध्यापकों के विरूद्व कार्यवाही करें खण्ड शिक्षा अधिकारी- जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow


प्राथमिक विद्यालयों की चहारदीवारी कार्य में लापरवाही बरतने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य विकास अधिकारी को डीसी मनरेगा का जवाब तलब करने के निर्देश दिए, एक सप्ताह के भीतर संबंधित सभी स्कूलों में मनरेगा द्वारा कार्य कराना सुनिश्चित करें डीसी मनरेगा- जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल

प्रति ब्लॉक सबसे कम बच्चों की उपस्थिति वाले 10 प्राथमिक विद्यालय की सूची बनाएं और दायित्वों के प्रति लापरवाही बरतने वाले अध्यापकों के विरूद्व कार्य वाही करें खण्ड शिक्षा अधिकारी- जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल
🌷✒️✒️✒️✒️✒️✒️✒️🌷
BIJNOR- 04 OCTOBER, 2023

जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने प्राथमिक विद्यालयों की चहारदीवारी कार्य में लापरवाही बरतने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य विकास अधिकारी को डीसी मनरेगा का जवाब तलब करने के निर्देश दिए। उन्हांेने निर्देश दिए कि एक सप्ताह के भीतर संबंधित सभी स्कूलों में मनरेगा द्वारा कार्य कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि ब्लॉकवार सबसे कम उपस्थिति वाले 10 प्राईमरी स्कूलों की सूची बनाएं और संबंधित प्रधाचार्याें से जवाब तलब करें। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि स्कूलों में शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित किए बिना निपुण भारत योजना को सफल नहीं बनाया जा सकता। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि ऑपरेशन कायाकल्प योजना के अंतर्गत जिन स्कूलों में निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य पूर्ण नहीं कर पाए हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी श्री अग्रवाल आज शाम 04ः00 बजे कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वाधान ऑपरेशन कायाकल्प एवं निपुण योजना सेे संबंधित आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे।
समीक्षा के दौरान स्कूलों के निरीक्षण की प्रगति कम पाए जाने पर उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि उनकी अध्यक्षता में तहसीलों में आयोजित होने वाले समपूर्ण समाधान दिवस की समाप्ति के बाद उपस्थित अधिकारियों द्वारा निरीक्षण कराना सुनिश्चित कराएं। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि निपुण भारत योजना को ऑपरेशन कायाकल्प की प्रदेश में प्रथम स्थान पर लाने के लिए गंभीरतापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करें और स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के साथ-साथ शत प्रतिशत रूप से बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करें। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी एवं खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ऑपरेशन कायाकल्प अथवा निपुण भारत योजना के क्रियान्वयन आदि में किसी भी समस्या का यदि उनके स्तर से समाधान सम्भव नहीं हो पाता तो तत्काल मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराएं ताकि समस्या का निराकरण सम्भव हो सके।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन विनय कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 विजय कुमार गोयल, परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी जयकरण यादव, खण्ड विकास अधिकारी एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button