काशीपुर-उत्तराखण्ड़

जसपुर टैक्सटाइल पार्क पहुंचे गुड़िया कॉलेज के छात्र, जाना कैसे बनता है धागा

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

काशीपुर/ उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद्र गुड़िया कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड हायर स्टडीज के बीकॉम और बीबीए प्रथम सेमेस्टर के लगभग 80 विद्यार्थियों ने जसपुर के टैक्सटाइल पार्क स्थित प्रदेश की प्रतिष्ठित कंपनी सिवानता स्पेंटेक्स प्राइवेट लिमिटेड का शैक्षिक भ्रमण किया।संस्थान की प्राचार्य डॉ. निमिषा अग्रवाल ने बताया कि यह भ्रमण असिस्टेंट प्रोफेसर सिमरन सेठी कुकरेजा, शिप्रा शर्मा और सेक्शन ऑफिसर विकल्प गुड़िया के नेतृत्व में कराया गया। विद्यार्थियों ने कंपनी के प्लांट का अवलोकन कर उद्यमिता और उत्पादन प्रक्रिया को करीब से समझा।भ्रमण के दौरान कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर मनोज वर्मा, आरएलडी वीपी पांडे और एचआर मैनेजर सुशील कुमार ने विद्यार्थियों को पूरा प्लांट दिखाया। उन्होंने कॉटन और ब्लेंडेड यार्न बनने की पूरी प्रक्रिया, रॉ मैटेरियल की तैयारी से लेकर 100% कॉटन धागा और पॉलिएस्टर-कॉटन ब्लेंडेड धागा बनाने तक की हर मशीन के कार्य को विस्तार से समझाया और छात्रों के सवालों के जवाब भी दिए।इसके बाद कंपनी के प्रेसिडेंट ज्ञान चक्रवर्ती ने छात्रों को कॉटन इंडस्ट्री के इतिहास, सिवानता में बनने वाले उत्पादों, उनके निर्यात और उन्हें खरीदने वाली कंपनियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह औद्योगिक भ्रमण आपके शैक्षिक पाठ्यक्रम के साथ-साथ व्यावहारिक जीवन के लिए भी बेहद उपयोगी है। आपने यहां जो सीखा है, उसे भविष्य में चाहे व्यापार में जाएं या नौकरी में, जरूर अपनाएं।छात्रों के लिए यह उनका पहला औद्योगिक भ्रमण था, जिसे लेकर वे काफी उत्साहित नजर आए। संस्थान की प्रबंध समिति पिछले 20 वर्षों से हर सेमेस्टर में इस तरह के भ्रमण आयोजित कर रही है ताकि विद्यार्थी उद्यमिता के गुणों को आत्मसात कर व्यावसायिक रूप से मजबूत बन सकें। इस भ्रमण में ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी आनंद सिंह का विशेष योगदान रहा।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button