उत्तराखंड

नकली पुलिस ने फ़िल्मी अंदाज़ में कर डाली असली डकैती

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

हल्द्वानी / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,हल्द्वानी के गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर शाम फिल्मी अंदाज में बड़ी डकैती का मामला सामने आया है। दो कारों में सवार होकर आए 10 हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने खुद को पुलिस की SOG टीम बताकर लूटपाट की।अंबा विहार, तीनपानी निवासी नारायण दास ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बरेली रोड से लगे गोरापड़ाव इलाके में उनका निजी कार्यालय है। बुधवार को वह अपने 8-10 दोस्तों के साथ कार्यालय में पार्टी कर रहे थे। करीब साढ़े सात बजे दो गाड़ियों, जिनमें स्कॉर्पियो भी शामिल थी, में करीब दस लोग आए और सीधे उनके दफ्तर में घुस गए।आरोप है कि नकाब लगाए सभी बदमाश कट्टे, बंदूक और धारदार हथियार से लैस थे। खुद को SOG टीम का सदस्य बताकर उन्होंने मौके से 8 लाख रुपये नकद, 12 मोबाइल फोन, दो लोगों से गले की चेन और एक हाथ की अंगूठी लूट ली और फरार हो गए।पीड़ित भीम दानू, महेंद्र लटवाल, मनोज बिष्ट, सचिन सिंह, रितेश ने भी पुलिस को यही जानकारी दी है।पुलिस का बयान -एसपी सिटी मनोज कतियाल ने बताया कि मामले में डकैती की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपियों की एक कार में नंबर प्लेट नहीं थी, जबकि दूसरी कार का नंबर गलत पाया गया। आरोपियों की लोकेशन किच्छा के दरऊ की ओर मिली है। पुलिस की पांच टीमें मामले की जांच के साथ ही आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं।वहीं एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने गुरुवार दोपहर हल्द्वानी के गोरापड़ाव क्षेत्र स्थित घटनास्थल का मुआयना कर अधीनस्थों से जानकारी ली। घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज आदि की जांच की जा रही है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button