डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय का हुआ सम्मान, शिक्षा और राजनीति में नई जिम्मेदारी पर महासभा ने दी बधाई

काशीपुर / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,शिवालिक माउंट एकेडमी में अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा की ओर से सम्मान समारोह एवं विचार गोष्ठी आयोजित की गई। समारोह में शिक्षा, साहित्य, पत्रकारिता और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।शिक्षाविद् डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय को शिक्षा के क्षेत्र में प्राचार्य पद की जिम्मेदारी मिलने और कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी में सचिव बनाए जाने पर सम्मानित किया गया। वहीं साहित्यकार एवं पत्रकार विनोद भगत को मुंशी प्रेमचंद साहित्य पुरस्कार मिलने पर सम्मान देकर उनकी उपलब्धि की सराहना की गई।मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता एवं ब्राह्मण नेता पंडित मनोज जोशी ने कहा कि समाज की प्रगति शिक्षा, साहित्य, सामाजिक सहभागिता और प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने से संभव है। उन्होंने युवाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें सामाजिक कार्यों से जोड़ने पर जोर दिया।डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने सम्मान के लिए महासभा का आभार जताते हुए अपने पिता स्वर्गीय सत्येंद्र चंद्र गुड़िया को अपनी प्रेरणा बताया। विनोद भगत ने भी सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए साहित्य और पत्रकारिता को समाज को दिशा देने वाला महत्वपूर्ण माध्यम बताया।कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष शैलेन्द्र मिश्रा एडवोकेट ने की। इस दौरान चंद्रभूषण डोभाल, मोहन पपने, संदीप चतुर्वेदी, विमल गुड़िया, विकल्प गुड़िया, गिरिश अधिकारी, पंडित पंकज पंत, प्रभा तिवारी, लता शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।महासभा के प्रदेश महासचिव उमेश जोशी एडवोकेट ने बताया कि 11 सितंबर को रामनगर क्षेत्र में प्रदेश कार्यकारिणी एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक प्रस्तावित है। समापन पर भगवान परशुराम के जयकारे लगाए गए और समाजहित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।






