काशीपुर-उत्तराखण्ड़

कानूनी मामले में वांछित होने पर सांसद अजय भट्ट ने हटाया अपने प्रतिनिधि विजय कुमार बॉबी को

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,, ऊधम सिंह नगर की राजनीति में मंगलवार को उस समय हलचल मच गई जब सांसद अजय भट्ट ने विधानसभा काशीपुर के अपने अधिकृत प्रतिनिधि विजय कुमार को तत्काल प्रभाव से पद से मुक्त कर दिया। सांसद की ओर से जिलाधिकारी, ऊधम सिंह नगर को संबोधित आधिकारिक पत्र में इस फैसले की वजह भी स्पष्ट की गई है।*पत्र में क्या लिखा है?* पत्र के अनुसार विजय कुमार पुत्र सोमपाल, निवासी 101 गिरिताल मंदिर पार्क, रामबोर्ड भवन, वार्ड संख्या-01, काशीपुर को कार्यकर्ताओं के अनुरोध पर विकास खंड की बैठकों में सांसद की अनुपस्थिति के दौरान प्रतिनिधित्व करने के लिए सांसद प्रतिनिधि नामित किया गया था।

उन्हें केवल बैठकों में भाग लेने और विकास संबंधी गतिविधियों में समन्वय स्थापित करने का दायित्व सौंपा गया था।लेकिन बाद में सांसद को ऐसी जानकारियां मिलीं जिन्होंने पूरे मामले की दिशा बदल दी। पत्र में उल्लेख है कि विजय कुमार किसी कानूनी मामले में वांछित हैं। सांसद ने इसे अत्यंत गंभीर मानते हुए लिखा कि यदि किसी व्यक्ति पर इस प्रकार की स्थिति बनी हुई हो तो वह उस पद की गरिमा तथा जनप्रतिनिधि की प्रतिष्ठा के अनुरूप नहीं माना जा सकता। इसी आधार पर सांसद ने उन्हें तत्काल प्रभाव से दायित्व से मुक्त करने का निर्णय लिया।*सियासत गरमाई*इस पत्र के सार्वजनिक होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं से लेकर आम नागरिकों तक में चर्चा तेज हो गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने भी इसे संसदीय व्यवस्था के लिहाज से महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना है। स्थानीय राजनीति में इस फैसले ने नई बहस को जन्म दे दिया है और अब सभी की निगाहें आगे होने वाले घटनाक्रम पर टिकी हैं।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button