काशीपुर-उत्तराखण्ड़

राज्य निर्माण आंदोलनकारी रिज़वान अहसन बने राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन भारत के राष्ट्रीय सलाहकार, समिति ने दी बधाई

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर/देहरादून / उत्तराखंड(नसरीन खान निशा ),,,,आईरा न्यूज नेटवर्क के उत्तराखंड प्रदेश प्रबंध निदेशक, वरिष्ठ समाजसेवी एवं उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले रिज़वान अहसन को राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन भारत का राष्ट्रीय सलाहकार नियुक्त किए जाने पर राज्य निर्माण आंदोलनकारियों में हर्ष की लहर है।

राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मोहम्मद उस्मान एवं राष्ट्रीय मुख्य महासचिव श्री ज़ुबैर सिद्दीकी द्वारा जारी नियुक्ति आदेश में श्री रिज़वान अहसन के सामाजिक अनुभव, जनसेवा के प्रति समर्पण और मानव अधिकारों के क्षेत्र में सक्रिय योगदान को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।इस नियुक्ति पर राज्य निर्माण सक्रिय आंदोलनकारी समिति उत्तराखंड ने श्री रिज़वान अहसन को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की है।समिति के जिला महामंत्री विनय कुमार विश्नोई ने कहा कि रिज़वान अहसन जी उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन के सक्रिय आंदोलनकारी रहे हैं। उन्होंने राज्य आंदोलन के दौरान अग्रिम पंक्ति में रहकर संघर्ष किया। समाजसेवा और पत्रकारिता के क्षेत्र में भी उनका योगदान सराहनीय रहा है। हमें विश्वास है कि राष्ट्रीय सलाहकार के पद पर रहकर वे मानव अधिकारों की रक्षा और जनहित के कार्यों को और मजबूती से आगे बढ़ाएंगे।समिति ने कहा कि इस नई जिम्मेदारी से न केवल श्री रिज़वान अहसन, बल्कि पूरे उत्तराखंड का नाम भी गौरवान्वित होगा।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button