डंपर की चपेट में आने से 22 वर्षीय Blinkit डिलीवरी पार्टनर अभिषेक की मौत

काशीपुर / उत्तराखंड (नसरीन खान निशा ),,,,काशीपुर में देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय Blinkit डिलीवरी पार्टनर अभिषेक की मौत हो गई। हादसा शहर में भारी वाहनों की तेज रफ्तार और यातायात व्यवस्था पर फिर से सवाल खड़े कर गया है।जानकारी के अनुसार अभिषेक काशीपुर से गंगे बाबा क्षेत्र की ओर डिलीवरी देने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक तेज रफ्तार डंपर ने उसे चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है 22 वर्षीय अभिषेक घर का सहारा था और डिलीवरी का काम करके परिवार का गुजारा चलाता था। हादसे की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। क्षेत्र में शोक की लहर है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने शहर में बेलगाम दौड़ रहे डंपरों पर नाराजगी जताई है। लोगों का कहना है कि रात के समय भारी वाहन तेज गति से दौड़ते हैं और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करते हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि डंपरों की आवाजाही पर प्रभावी निगरानी रखी जाए और सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।


















