भारत सरकार द्वारा MPLADS की संशोधित मार्गदर्शिका एवं Revised Procedure of Fund Flow विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला

राँची : सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यन्वयन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा MPLADS (Member of Parliament Local Area Development Scheme) की संशोधित मार्गदर्शिका एवं Revised Procedure of Fund Flow विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन राज्य ग्रामीण विकास संस्थान (सर्ड), राँची के सभागार में दिनांक 15.09.2023 को आयोजित की गई।
कार्यशाला का शुभारंभ राजेश सिंह, निदेशक, सर्ड तथा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यन्वयन मंत्रालय के Deputy Director General अरिन्दम मोदक एवं ग्रामीण विकास विभाग के पदाधिकारियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
श्री जितेन्द्र कुमार देव, संयुक्त सचिव, ग्रामीण विकास विभाग, झारखण्ड सरकार के द्वारा कार्यशाला में निदेशक, सर्ड एवं भारत सरकार के पदाधिकारियों का पुष्पगुच्छ एवं शाॅल से स्वागत किया गया।
इस कार्यशाला में मुख्य रूप से मंत्रालय के DDG अरिन्दम मोदक, अवर सचिव सुनिल कुमार झा, वरीय सांख्यिकी पदाधिकारी नितिन रंजन तथा कनीय सांख्यिकी पदाधिकारी विवेक सिंह उपस्थित हुए। अरिन्दम मोदक के द्वारा MPLADS की संशोधित मार्गदर्शिका एवं Fund Flow के संशोधित प्रक्रिया के सम्बन्ध में राज्य के सभी जिलों के नोडल पदाधिकारियों, कार्यकारी एजेंसियों एवं तकनिकी पदाधिकारियों जो प्रतिभागी के रूप में कार्यशाला में उपस्थित हुए को विस्तृत जानकारी से अवगत कराया गया।
राजेश सिंह, निदेशक, सर्ड ने कार्यक्रम के अध्यक्षीय उद्बोधन के क्रम में MPLADS का सम्बन्धित लोकसभा क्षेत्र के विकास के महत्व के सम्बन्ध में प्रकाश डाला तथा प्रतिभागियों को योजना में हुए संशोधन तथा Revised Procedure of Fund Flow की गहन जानकारी कार्यशाला में प्राप्त करने का सुझाव दिया। उनके द्वारा MPLADS के सभी नोडल पदाधिकारियों को अद्यतन दिशानिर्देश के आलोक में कार्य करने हेतु अनुरोध किया।
मंत्रालय के DDG अरिन्दम मोदक MPLADS के इतिहास, मार्गदर्शिका में क्रमिक संशोधन तथा वर्तमान में दिनांक 01.04.2023 के प्रभाव से मार्गदर्शिका के संशोधन तथा इस योजना Fund Flow के संशोधित प्रक्रिया के मुख्य बिन्दुओं से प्रतिभागियों को अवगत कराया।
कार्यशाला में भारतीय स्टेट बैंक तथा टी॰सी॰एस॰ के प्रशिक्षकों के द्वारा Fund Flow का MPLADS-e-SAKSHI Portal पर व्यवहारिक प्रशिक्षण देकर प्रतिभागियों से थ्ममकइंबा प्राप्त किया। कार्यशाला में मुख्य रूप से चतरा, गढ़वा, कोडरमा, रामगढ़ के निदेशक, डी॰आर॰डी॰ए॰ तथा देवघर, राँची के जिला योजना पदाधिकारी तथा राज्य ग्रामीण विकास संस्थान के व्याख्याता सर्वश्री राकेश कुमार, रोहित सिंह, मुकेश कुमार, रवि शंकर, ठाकुर गौरी शंकर शर्मा तथा कोर फैकल्टी श्री राजीव रंजन एवं अनिल यादव ने संशोधित प्रक्रिया के सम्बन्ध में प्रशिक्षण प्राप्त किया।
कार्यशाला का समापन अमरेश कुमार, अवर सचिव, ग्रामीण विकास विभाग, झारखण्ड सरकार के द्वारा Vote of Thanks देकर किया गया।


















