जमाअत ए इस्लामी रांची ने दिव्यांगों के बीच कंबल वितरण किया।

Aira News Network: State Head
रांची : जमअत ए इस्लामी हिंद रांची ने बरियातू स्थित चेशायर होम में 60 दिव्यांगों को ठंड से राहत देने के लिए कंबल का वितरण किया। राजधानी रांची में बढ़ते ठंड को देखते हुवे जमाअत ए इस्लामी रांची ने फैसला किया के मांगने वालों की हर कोई मदद करता है पर हमारे समाज में ऐसे भी लोग हैं जो मांग नहीं सकते ऐसे लोगों को ढूंढ कर मदद दी जाए। इस से पहले जमाअत ए इस्लामी रांची ने इन दिव्यांगों को अपने हाथ से भोजन कराया था। इस अवसर से जमाअत इस्लामी के राज्य स्तरीय सचिव मुजाहिदुल इस्लाम ने कहा कि इन दिव्यांगों के समीप पहुंच कर ये अहसास होता है के ईश्वर ने हमें सारी चीजों से परिपूर्ण किया और हम अपने ईश्वर का गुणगान नही करते ये हमारा दुर्भाग्य है। हमे चाहिए के अपने ईश्वर का धन्यवाद करें और उसकी प्रार्थना करें। अमीर मुकामी मतलूब अहमद ने कहा के इन कि मदद कर दिल को सकून मिलता है। इस पुण्य कार्य में सोहैल अख्तर, मोहम्मद शाहजहां और जियाउल इस्लाम ने सहयोग किया।


















