झारखण्ड

युवाओं को शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेकर राज्य के नवनिर्माण के लिए आगे आना होगा – सुदेश महतो

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क : स्टेट हेड

रांची : यह एक ऐतिहासिक स्थल है जो हमेशा हमें अपने हक और अधिकार के लिए लड़ने को प्रेरित करता रहेगा। अंग्रेजों के शोषण, अत्याचार एवं गलत नीतियों के खिलाफ बिगुल फूंकने के साथ ही लोगों को गोलबंद कर अपनी अंतिम सांस तक संघर्ष करने वाले झारखंडी माटी के लाल शेख भिखारी और टिकैत उमराव सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूँ। वीर क्रांतिकारियों ने कुबार्नी के हद तक संघर्ष का मिसाल पेश किया है। उन्होंने कहा कि देश ऋणी है उन क्रांतिवीरों का जिन्होंने देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। भारत भूखण्ड के लिए जो कृत किया है यह हमेशा लोगों के जेहन में बना रहेगा। युवाओं को वीर शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेकर राज्य और देश के निर्माण में योगदान देना चाहिए।

उक्त बातें पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने चुटुपालू स्थित शहीद स्थल पर शहीद शेख भिखारी और शहीद टिकैत उमराव सिंह की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रधांजलि अर्पित कर कही। इस दौरान पार्टी के वरीय उपाध्यक्ष सह गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, महासचिव सह गोमिया विधायक लंबोदर महतो सहित कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहें। इसके बाद सुदेश कुमार महतो शहीद टिकैत उमराव सिंह की जन्मस्थली ओरमांझी के खटंगा गांव पहुँचे। जहां उन्होंने उनके परिजनों से मुलाकात की और उनकी प्रतिमा में माल्यर्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। मौके पर उन्होंने कहा कि जिस माटी के लिए इन वीर सपूतों ने अपनी कुर्बानी दी है उनके परिजनों का सम्मान सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। आदर्श ग्राम की परिकल्पना भारत भूखण्ड के लिए वीर शहीदों ने जो कृत किया है यह हमेशा लोगों के जेहन में यादगार बना रहे इसके लिए हमने आदर्श ग्राम के अतर्गत ग्राम संसद, मुलभूत संरचना के साथ-साथ विकास के सभी आयामों को स्थापित करने की योजना का प्रारंभ किया था जो अब तक अधुरा है। उन्हें जल्द से जल्द पूरा करने की दिशा में काम करना चाहिए लेकिन राज्य सरकार का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। यह स्थिति दुर्भाग्यपूर्ण है।

आवश्यकता : झारखंड राज्य के सभी जिला, ब्लॉक / पंचायत से संवाददाता, ब्यूरो चीफ एवं विज्ञापनदाता आमंत्रित : 9334310002

Moizuddin Jharkhand

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button