व्यापारियों ने जीएसटी विभाग द्वारा सर्वे के नाम पर किये जा रहे उत्पीड़न पर किया रोष व्यक्त

आईरा न्यूज़ नेटवर्क बिजनौर से विकास अग्रवाल
नहटौर। व्यापारियों की एक सभा आयोजित की गयी। इस सभा उपस्थित रहे नगर के व्यापारियों ने जीएसटी विभाग द्वारा सर्वे के नाम पर किये जा रहे उत्पीड़न पर रोष व्यक्त किया। सभा में उपस्थित रहे क्षेत्रीय भाजपा विधायक ने व्यापारियों की समस्या को सुना व समाधान हेतु आश्वासन दिया।
रविवार को नगर के जैन भवन में व्यापारियों की एक सभा आयोजित की सभा में उपस्थित रहे नगर के व्यापारियों ने जीएसटी विभाग द्वारा सर्वे के नाम पर किये जा रहे उत्पीड़न पर रोष व्यक्त किया। सभा में उपस्थित रहे क्षेत्रीय भाजपा विधायक ने व्यापारियों की समस्या को सुना व समाधान हेतु आश्वासन दिया। सभा में उपस्थित रहे भाजपा मंडलाध्यक्ष सिद्धांत जैन ने कहा कि जीएसटी विभाग द्वारा की जा रही ताबतोड़ छापामार कार्रवाई के चलते व्यापारियों में भय का माहौल बना हुआ है। उन्होंने कहा कि व्यापारी इस छापामारी के चलते पूरे पूरे दिन अपने प्रतिष्ठानों को बंद करने को मजबूर है। इस समस्या का स्थायी समाधान आवश्यक है वरना व्यापारी के लिए कारोबार करना मुश्किल कार्य हो जायेगा। इस अवसर पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के नगरध्यक्ष कपिल शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार जो व्यापारियों के सहयोग से बनी है को बदनाम करने हेतु जीएसटी विभाग लगातार कार्रवाई कर इंस्पेक्टर राज कायम करना चाहता है। उन्होंने कहा कि व्यापारी इस उत्पीड़न को सहन नहीं करेगा तथा समाधान न होने पर आंदोलन के लिए बाध्य होगा। कपिल शर्मा ने कहा कि जीएसटी विभाग द्वारा उन व्यापारियों को भी सर्वे के नाम पर परेशान किया जा रहा है जो पंजीकृत है तथा समयानुसार कर दे रहे है। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यापारी जीएसटी के दायरे में आ रहा है तो शीघ्र ही अपना पंजीकरण करा ले। इसके अतिरिक्त सभा में उपस्थित रहे भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अंकुश अग्रवाल व व्यापारी रामेन्द्र अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, प्रशांत वर्मा, नवीन अग्रवाल, अशोक चंद्रा, अनीसुर्रहमान, अरुण जैन, पीयूष गोयल, स्वतंत्र अग्रवाल, सुनील चौधरी, काका जैन, राकेश अगवाल, मोहम्मद शमी, इंद्रदेव वर्मा, नरेंद्र अग्रवाल आदि ने भी जीएसटी विभाग द्वारा सर्वे के नाम पर किये गए उत्पीड़न को लेकर रोष व्यक्त किया। क्षेत्रीय भाजपा विधायक ने व्यापारियों की समस्या को सुना तथा कहा की किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जायेगा । उन्होंने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि सभी व्यापारी कर प्रावधानों के तहत व्यापार करे कोई भी समस्या होने पर आपकी मदद की जाएगी।



















