लूटने में बिफल होने पर लुटेरों ने किया फायर व्यापारी सहित 2 घायल

आईरा न्यूज़ नेटवर्क बिजनौर से विकास अग्रवाल
बिजनौर / कोतवाली देहात । बाइक सवार दो बदमाशो ने दुकान बंद करके लौट रहे सर्राफा व्यापारी से लूट का प्रयास किया । लूट में विफल होने पर बदमाशो ने सर्राफा व एक राहगीर को गोली मार कर घायल कर दिया। घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया तथा कांबिंग की लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम शादीपुर निवासी 44 वर्षीय भोलेनाथ वर्मा पुत्र रामशरण वर्मा की बरूकी में सर्राफ की दुकान है। भोलेनाथ वर्मा रविवार की शाम अपने प्रतिष्ठान को बंद करके बाइक से घर आ रहा था। जैसे ही वह निर्माणाधीन फोर लेन पर ग्राम शादीपुर के सामने पहुंचा तो पीछे से एक बाइक सवार दो बदमाशों ने उसकी बाइक को ओवरटेक करके रोक लिया और सर्राफा की कनपटी पर तमंचा रखकर लूटने का प्रयास किया। तभी कोतवाली देहात दिशा से जा रहे ग्राम फरीदपुर मान उर्फ पमडावली निवासी अमित कुमार ने बचाने का प्रयास किया तो बदमाशों ने तमंचे से फायर कर दी। जिससे भोलेनाथ वर्मा और अमित कुमार घायल हो गये। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश बिजनोर की ओर फरार हो गए । राहगीरों ने घायल व्यापारी व बचाव में आये राहगीर अमित को जिला अस्पताल एम्बुलेंस से पहुचाया। राहगीरो द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश में क्षेत्र में कांबिंग की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।



















