अपराधवाराणसी/उत्तरप्रदेश
लल्लापुरा चौकी प्रभारी शिवम मिश्रा की कार्रवाई, दो वाहन सीज, पांच का चालान

वाराणसी। पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के थाना सिगरा अंतर्गत लल्लापुरा चौकी प्रभारी शिवम मिश्रा के नेतृत्व में क्षेत्र में पैदल गश्त के दौरान सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना हेलमेट, वाहन के आवश्यक दस्तावेजों की कमी, तीन सवारी तथा मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
चेकिंग के दौरान कुल 5 वाहनों का चालान किया गया, जबकि मॉडिफाइड साइलेंसर लगे होने के कारण 2 वाहनों को सीज कर दिया गया। शिवम मिश्रा ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


















