वाराणसी/उत्तरप्रदेश

मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता के उत्कृष्ट कार्यों हेतु डॉ. मनोज तिवारी गोरखपुर में सम्मानित

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

हेल्थी इण्डिया ग्रीन इण्डिया फाउंडेशन व
होम्योशक्ति फाउंडेशन ने मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता के अग्रदूत वाराणसी के प्रतिष्ठित वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ. मनोज तिवारी को गोरखपुर में सम्मानित गया। हेल्थी इण्डिया ग्रीन इण्डिया फाउंडेशन के अध्यक्ष व होम्योशक्ति फाउंडेशन के सदस्य डॉ. उपकार किशोर अग्रहरी व अन्य सदस्यों ने डॉ तिवारी को सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. मनोज तिवारी ने कहा कि समाज के हर वर्ग में बढ़ते तनाव व भावनात्मक असंतुलन के कारण हत्या व आत्महत्या की घटनाएं बढ़ रही है इससे निपटने में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सभी को अपनी मानसिक स्वास्थ्य की भी नियमित जाँच करानी चाहिए।
विदित हो कि डॉ. मनोज तिवारी ने पिछले 25 वर्षों से समाज में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता हेतु व्यापक कार्य कर रहें है। उन्होंने 12 पुस्तको के लेखन के साथ-साथ अनेक पुस्तकों में अध्याय लेखन किया है। डॉ तिवारी विभिन्न स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समाचार पत्र-पत्रिकाओं में 85 से अधिक लेखों का प्रकाशन किया है। डॉ. तिवारी द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस, पीएसी बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, रेलवे सुरक्षा बल, एनडीआरएफ, अग्नि शमन विभाग एनसीसी, एनएसएस, बंदीजनों, गरीब महिलाओं, छात्रों व अन्य के लिए नि:शुल्क मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण व परामर्श शिविर का आयोजन किया जाता है। डॉ. तिवारी प्रभावी परामर्श के माध्यम से न केवल लाखों लोगों के तनाव का प्रबंधन किया गया बल्कि उन्होंने सैकड़ों लोगों को आत्महत्या करने से बचाया है। पहले भी उन्हें अनेक संस्थाओं व्दारा सम्मानित किया जा चुका है।
डॉ. उपकार ने कहा कि यह सम्मान डॉ. तिवारी के मनोचिकित्सा, मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता तथा उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है।
इस अवसर पर डॉ नितिश राय मंडलीय कार्यक्रम प्रबंधक दिशा देवरिया मंडल, श्री मनीष सिंह मंडलीय कार्यक्रम प्रबंधक दिशा वाराणसी मंडल, डॉ आशीष सिंह बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर, डॉ प्रतिभा पांडेय बीएचयू, मनीष राय, शिप्रा सहित वाराणसी, आजमगढ़़, जौनपुर व गोरखपुर के अनेक सम्मानित परामर्शदाता की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button