बिजनौर-उत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेशखबरों की खबर

लावारिश शव की जांच करने पहुंचे एसपी पूर्वी धर्म सिंह

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

अफजलगढ़ आईरा न्यूज़ नेटवर्क विवेक अग्रवाल

अफजलगढ़। दो दिन पूर्व गांव हिदायतपुर चौहड़वाला में सड़क किनारे एक तालाब में मिले लावारिश शव की जांच करने पहुंचे एसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल ने घटनास्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों से पूछताछ की। शव की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। गौरतलब है कि दो दिन पूर्व गांव हिदायतपुर चौहड़वाला में सड़क किनारे एक तालाब में 38 वर्षीय व्यक्ति का शव पुलिस को मिला था। ग्रामवासियों की सूचना पर कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर जिला अस्पताल भेज दिया था। शव की शिनाख्त ग्रामवासियों से कराई। लेकिन अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। सोमवार को गांव हिदायतपुर चौहड़वाला पहुंचे एसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल ने घटनास्थल पर पहुंचकर तालाब का निरीक्षण किया और बारीकी से जांच कर आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की। एसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि आसपास के गांवों के लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है। शीघ्र ही शव की शिनाख्त कराए जाने का प्रयास किया जा रहा हैं। इस अवसर पर कोतवाल मनोज कुमार सिंह के आलावा क्राइम इंस्पेक्टर आरपी सिंह तथा एसएसआई आशीष तोमर आदि मौजूद रहे।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button