बिजनौर-उत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेश

दो दिवसीय मंडलीय क्षेत्रपंचायत सदस्यों का प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

अफजालगढ़ आईरा न्यूज़ नेटवर्क विवेक अग्रवाल

अफजलगढ़। ब्लॉक डबाकरा हाल में दो दिवसीय मंडलीय क्षेत्र पंचायत सदस्यों का प्रशिक्षण का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख प्रदीप कुमार बबली, बीडीओ रवि प्रकाश व एडीओ पंचायत ललित प्रताप सिंह ने किया। एडीओ पंचायत ललित प्रताप सिंह ने बताया की सोमवार को ब्लॉक डबाकरा हाल में क्षेत्र पंचायत सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू किया गया। प्रशिक्षण के पहले दिन पंचायती राज व्यवस्था, पंचायत समिति, पंचायत कल्याण कोष, स्वच्छ भारत मिशन ,केंद्रीय व राज्य वित्त आयोग, सतत विकास के लक्ष्य पर चर्चा की गई। प्रशिक्षको ने बताया कि 1993 में 73वा संविधान संसोधन हुआ जिसके बाद क्षेत्र पंचायत सदस्यों का चुनाव होना आरम्भ हुआ। इसके अलावा मात्र भूमि योजना ,पंचायत सशक्तिकरण आदि के बारे में विस्तार से जानकरी दी गई। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख प्रदीप कुमार बबली के आलावा बीडीओ रवि प्रकाश सिंह,एडीओ पंचायत ललित प्रताप सिंह,डॉ कुलवीर सिंह,सतेंद्र शर्मा,अब्दुल कादिर,जुनैद तथा मौ वसीम आदि मास्टर ट्रेनर सहित दर्जनों क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे। वही प्रशिक्षण मंगलवार तक चलेगा।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button