उत्तराखंडखबरों की खबर
एसटीएफ की गैंगस्टर इनामी अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी

उत्तराखंड देहरादून आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल
कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, स्पेशल टास्क फोर्स, देहरादून, उत्तराखंड
एसटीएफ की गैंगस्टर इनामी अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी।
सरकारी नौकरी लगाने का लालच देकर लाखों रूपये की ठगी करके 05 साल से गायब 25 हजार रूपये के ईनामी अपराधी पूर्व ग्राम प्रधान कुंजा बहादुरपुर हरिद्वार को एसटीएफ ने चण्डीगढ़ से किया गिरप्तार।
पिछले पांच सालों से अपना नाम पता वेष बदलकर होटल में छिप कर रह रहा था, शातिर ठग। हर बार अपना ठिकाना बदलकर हो जाता था, गायब
जनपद हरिद्वार में कई लोगों से लाखों रूपये की ठगी करके हो गया था चंपत। विगत 15 दिवस में एसटीएफ टीम ने किये 07 कुख्यात ईनामी अपराधी गिरप्तार।


















